🕒 02 July 2026, Thursday
देश

भीम आर्मी ने खतौली विधानसभा उपचुनाव में आरएलडी गठबंधन प्रत्याशी को दिया समर्थन

द्वारा News Room 📅 15 Jul 2023 👁️ 47 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
भीम आर्मी ने खतौली विधानसभा उपचुनाव में आरएलडी गठबंधन प्रत्याशी को दिया समर्थन

आज नई दिल्ली में चन्द्रशेखर ने चौधरी जयंत सिंह से मुलाकात की।

नई दिल्ली: आज भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने आरएलडी अध्यक्ष जयंत सिंह चौधरी से दिल्ली में मुलाकात की। चंद्रशेखर आजाद ने चौधरी जयंत सिंह को संविधान की पुस्तक भेंट की। चौधरी जयंत सिंह से मिलकर चंद्रशेखर आजाद ने आरएलडी प्रत्याशी खतौली विधानसभा उपचुनाव में मदन भैया को समर्थन दिया है।

भारतीय संविधान की रक्षा व सामाजिक न्याय की लड़ाई को मजबूत करने के लिए, किसानों, मज़दूरों, अल्पसंख्यकों, पिछड़ों, दलितों, महिलाओं एवं अन्य वंचितों के अधिकारों की लड़ाई को मजबूती से लड़ने के लिए, आजाद समाज पार्टी उत्तर प्रदेश के अंदर हो रहे उपचुनाव में खतौली विधानसभा पर राष्ट्रीय लोकदल गठबंधन के उम्मीदवार को साझा रूप से चुनाव लड़वाने का काम करेगी। आगे भी समाजवादी पार्टी, राष्ट्रीय लोकदल एवं आजाद समाज पार्टी मिलकर सरकार के अन्याय पूर्ण रवैये के खिलाफ एकजुट होकर मजबूती के साथ हर मोर्चे पर संगठित होकर लड़ेंगी।

चंद्रशेखर बोले मिलकर लड़ेंगे सामाजिक न्याय की लड़ाई

चंद्रशेखर आजाद ने ट्वीट कर कहा कि "भारतीय संविधान की रक्षा व सामाजिक न्याय की लड़ाई हम मिलकर लड़ेंगे बहुजन समाज को भारतीय संविधान के तहत मिले हुए अधिकारों को निष्क्रिय करने की भाजपा की साजिशों को हम कभी कामयाब नहीं होने देंगे। इसी क्रम में हमारी पार्टी ने खतौली उपचुनाव में आरएलडी को समर्थन देने का फैसला लिया है।"

https://twitter.com/BhimArmyChief/status/1592453218340306945?t=rMl-yrsv7BOhx_1fUvIXDA&s=19

खतौली उपचुनाव में आजाद समाज पार्टी के समर्थन के लिए राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयन्त सिंह ने आभार व्यक्त किया और कहा की चंद्रशेखर की इस सार्थक पहल से न्यायप्रिय समाज के हौसले और बुलंद होंगे।

« पिछली ख़बर वानिया सेख के परिजन से मिलने पहुंचें भीम आर्मी प्रमुख चंद्रश... अगली ख़बर » रक्षामंत्री राजनाथ सिंह कल करेंगे कंबोडिया के प्रधानमंत्री स...
Author
संपादक (Editor)

News Room

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Room) है। यहाँ हमारी संपादकीय टीम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, सरकारी योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करती है।

मिशन की आवाज एक स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 1 जनवरी 2021 को भूपेन्द्र सिंह सोनवाल द्वारा की गई थी। हमारा उद्देश्य सत्य, सरोकार और हाशिए की आवाज़ को प्रमुखता देना तथा पाठकों तक विश्वसनीय, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

न्यूज़ रूम द्वारा प्रकाशित सामग्री संपादकीय समीक्षा, तथ्य-जांच (Fact-Checking) और पत्रकारिता के नैतिक मानकों के अनुरूप तैयार की जाती है। अधिक जानकारी के लिए पाठक हमारी Editorial Team, Fact Check Policy, Corrections Policy और Contact Us पेज देख सकते हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें