🕒 25 June 2026, Thursday
राजस्थान

राजस्थान शिक्षक संघ (अंबेडकर) भरतपुर टीम ने इंद्र कुमार मेघवाल के परिवार को दी आर्थिक सहायता राशि

द्वारा News Room 📅 15 Jul 2023 👁️ 50 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
राजस्थान शिक्षक संघ (अंबेडकर) भरतपुर टीम ने इंद्र कुमार मेघवाल के परिवार को दी आर्थिक सहायता राशि

Indra Meghwal: राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर जिला शाखा भरतपुर ने जालोर पहुंचकर इन्द्र कुमार मेघवाल को श्रद्धांजलि दी और 65000 रु नगद सौपै तथा पूरे घटनाक्रम पर परिजनों से चर्चा की इन्द्र कुमार मेघवाल के पिता ने बताया कि हमको सरकार द्वारा 25 लाख की ही सहायता प्राप्त हुई हैं जबकि पूरे पीड़ित परिवार और पूरे समाज की मांग 50 लाख रु और परिवार के किसी एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी की मांग थी जिसे अभी तक पूरा नहीं किया गया है।

प्रदेश अध्यक्ष विजय सिंह ने परिजनों को आश्वासन दिया कि आपकी मांग को लेटर पैड पर लिखकर राज्य सरकार को भेजा जायेगा प्रदेश महामंत्री सुरेश देशबंधु द्वारा परिवार को और सुरक्षा दिए जाने की आवश्यकता जताई जिला अध्यक्ष मुकेश पिप्पल ने पीड़ित परिवार को भय मुक्त न्याय प्रदान के लिए जिला स्तर पर सरकार द्वारा आवास दिए जाने की बात रखी, जिला महामंत्री महेंद्र सिंह बाबैन द्वारा आवश्यक होने पर हर प्रकार का हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया।

संगठन मंत्री शुभय सिंह ने परिवार का एक घटना का साहस और धैर्य के साथ मुकाबला करने के लिए धन्यवाद दिया इस मौके पर प्रदेश और जिलों से देवाराम मीना, मंशाराम पंचाल जालोर, गोविंद जयपाल भादवी जालोर, केवदाराम अंपावत, निमाबरम चौहान रानीवाड़ा, मदन लाल दारू जालोर, वरिंगाराम वर्मा जालोर, राणाराम सोलंकी जालोर, शंकरलाल सोलंकी जालोर, शिवम सिंह बातु तथा सुराणा का ग्रामीण उपस्थित थे

« पिछली ख़बर भाई दूज पर बहन, बुआओं ने आदंडी भरकर की भाईयों के लिए सुख शां... अगली ख़बर » नागौर पुलिस द्वारा राजेश रलिया के मर्डर का 24 घंटे के भीतर प...
Author
संपादक (Editor)

News Room

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Room) है। यहाँ हमारी संपादकीय टीम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, सरकारी योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करती है।

मिशन की आवाज एक स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 1 जनवरी 2021 को भूपेन्द्र सिंह सोनवाल द्वारा की गई थी। हमारा उद्देश्य सत्य, सरोकार और हाशिए की आवाज़ को प्रमुखता देना तथा पाठकों तक विश्वसनीय, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

न्यूज़ रूम द्वारा प्रकाशित सामग्री संपादकीय समीक्षा, तथ्य-जांच (Fact-Checking) और पत्रकारिता के नैतिक मानकों के अनुरूप तैयार की जाती है। अधिक जानकारी के लिए पाठक हमारी Editorial Team, Fact Check Policy, Corrections Policy और Contact Us पेज देख सकते हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें