🕒 25 June 2026, Thursday
राजस्थान

बीएससी कृषि के छात्रों ने किया गांव गांव जाकर प्रशिक्षण

द्वारा News Room 📅 15 Jul 2023 👁️ 42 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
बीएससी कृषि के छात्रों ने किया गांव गांव जाकर प्रशिक्षण

दौसा: कृषि विज्ञान केंद्र, दौसा (राजस्थान) द्वारा बी.एस.सी कृषि के विद्यार्थियों को खेती की बारीकियां सिखाने के लिए 90 दिवसीय ग्रामीण उद्यमिता जागरूकता विकास योजना के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुनीता मीना ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत राजस्थान के जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी के करीब 40- छात्र छात्राएं हिस्सा लिया | ये सभी इन 90 दिनों में जिले के नवाचारी किसानों के पास जाकर खेती, बागवानी, पशुपालन, वर्मीकम्पोस्ट, संरक्षित खेती आदि की जानकारी ली । प्रशिक्षण अध्यनरत छात्र राहुलदेव ने बताया कि ये सभी विद्यार्थी राजस्थान के अलग-अलग जिलों के रहने वाले है व कृषि स्नातक के अंतिम वर्ष के विद्यार्थी है। जिले के गाव मे जाकर विद्यार्थी ने किसानो के साथ खरीफ फसल बारीकी से समझा और जैविक खेती पर जोर दिया इसके साथ-साथ लम्पी वायर वायरस से पिडित पशुओ देसी नुस्खे बचाव किया जल शक्ति अभियान, किसान मेला आदि के साथ जूड रहे।

मौके पर वरिष्ठ वैज्ञानिक बी एल जाट, डॉ सुनीता मीना, डॉ अक्षय चितौडा, डॉ.आर एल मीना एवं छात्र राहुलदेव, रजत, नवल किशोर मीणा, नीरज मीणा , कोमल, रासुद्दीन खान, आरती, प्रीति, सुनीता ,सुरेंदर ,वरुण पंत , मुदित शर्मा, राहुल ,मेहुल, सारांश, पि्यांशू, पारस अन्य छात्र मौजूद थे।

« पिछली ख़बर राष्ट्रीय मानवाधिकार एंड एंटी करप्शन मिशन ने नवीन उप जिला कल... अगली ख़बर » बाल विवाह निवारण हेतु वाद विवाद निबंध एवं भाषण प्रतियोगिता क...
Author
संपादक (Editor)

News Room

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Room) है। यहाँ हमारी संपादकीय टीम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, सरकारी योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करती है।

मिशन की आवाज एक स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 1 जनवरी 2021 को भूपेन्द्र सिंह सोनवाल द्वारा की गई थी। हमारा उद्देश्य सत्य, सरोकार और हाशिए की आवाज़ को प्रमुखता देना तथा पाठकों तक विश्वसनीय, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

न्यूज़ रूम द्वारा प्रकाशित सामग्री संपादकीय समीक्षा, तथ्य-जांच (Fact-Checking) और पत्रकारिता के नैतिक मानकों के अनुरूप तैयार की जाती है। अधिक जानकारी के लिए पाठक हमारी Editorial Team, Fact Check Policy, Corrections Policy और Contact Us पेज देख सकते हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें