🕒 30 June 2026, Tuesday
देश

Mulayam Singh Yadav: हरिद्वार में आज विसर्जित अखिलेश करेगें दिवंगत नेता मुलायम सिंह यादव की अस्थियां

द्वारा News Room 📅 15 Jul 2023 👁️ 50 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
Mulayam Singh Yadav: हरिद्वार में आज विसर्जित अखिलेश करेगें दिवंगत नेता मुलायम सिंह यादव की अस्थियां

उत्तर प्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री रहे मुलायम सिंह यादव ने 10 अक्टूबर को मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली। मुलायम सिंह यादव जी का अंतिम संस्कार 11 अक्टूबर को उनके पैतृक गांव इटावा के सैफई में किया गया था। परिवार द्वारा 21 अक्टूबर को सैफई में हवन किया जाने वाला है।

समाजवादी पार्टी (सपा) के दिवंगत नेता मुलायम सिंह यादव की अस्थियां सोमवार को हरिद्वार के चौधरी चरण सिंह वीआईपी घाट पर गंगा में विसर्जित की जाने वाली हैं। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव परिवार के अन्य सदस्यों के साथ विशेष विमान से हरिद्वार पहुंचेंगे।

अखिलेश और उनके चाचा शिवपाल यादव ने सैफई के समाधि स्थल से मुलायम सिंह यादव की अस्थियां एकत्र की हैं। उत्तर प्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री रहे और एक बार देश के रक्षा मंत्री रहे मुलायम सिंह यादव ने 10 अक्टूबर को मेदांता में अंतिम सांस ली।
उनका अंतिम संस्कार 11 अक्टूबर को उनके पैतृक गांव इटावा के सैफई में किया गया था। परिवार द्वारा 21 अक्टूबर को सैफई में हवन किया जाएगा।

हरिद्वार में मुलायम सिंह यादव की अस्थियां.....

अस्थियां हरिद्वार के चौधरी चरण सिंह वीआइपी घाट पर गंगा में विसर्जित की जाएंगी। अखिलेश यादव परिवार के सदस्यों के साथ सुबह साढ़े 10 बजे सैफई हवाई पट्टी से निजी विमान के जरिए देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचने वाले हैं।
हरिद्वार के तीर्थ पुरोहितों ने अस्थि विसर्जन कार्यक्रम को लेकर पूरी तैयारियां कर ली हैं। बताया गया है कि अखिलेश और उनके परिवार के 15 लोग हरिद्वार पहुंच रहे हैं। वहीं यह भी संभावना जताई जा रही है कि नेताजी को श्रद्धांजलि देने के लिए भारी संख्या में लोग यहां पहुंच सकते हैं। इसके लिए पुलिस और प्रशासन ने पूरे इंतजाम कर लिए हैं।

« पिछली ख़बर दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के घर पर हुआ हमल... अगली ख़बर » ढाई हजार वर्ष पुरानी गौरवशाली बौद्ध परंपरा के अनुसार हुआ विव...
Author
संपादक (Editor)

News Room

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Room) है। यहाँ हमारी संपादकीय टीम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, सरकारी योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करती है।

मिशन की आवाज एक स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 1 जनवरी 2021 को भूपेन्द्र सिंह सोनवाल द्वारा की गई थी। हमारा उद्देश्य सत्य, सरोकार और हाशिए की आवाज़ को प्रमुखता देना तथा पाठकों तक विश्वसनीय, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

न्यूज़ रूम द्वारा प्रकाशित सामग्री संपादकीय समीक्षा, तथ्य-जांच (Fact-Checking) और पत्रकारिता के नैतिक मानकों के अनुरूप तैयार की जाती है। अधिक जानकारी के लिए पाठक हमारी Editorial Team, Fact Check Policy, Corrections Policy और Contact Us पेज देख सकते हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें