🕒 24 June 2026, Wednesday
राजस्थान

राजस्थान शिक्षक संघ अम्बेडकर के ब्लॉक अध्यक्ष बने कैलाश चंद जाटव

द्वारा Abhishek Sonwal 📅 14 Jul 2024 👁️ 219 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
राजस्थान शिक्षक संघ अम्बेडकर के ब्लॉक अध्यक्ष बने कैलाश चंद जाटव

करौली: जिले के हिण्डौन सिटी की जाटव बगीची में राजस्थान शिक्षक संघ अम्बेडकर के ब्लॉक अध्यक्ष का चुनाव किया गया। जिला चुनाव कार्यकारणी में पर्यवेक्षक शैलेन्द्र कुमार बागौरिया,चुनाव अधिकारी लक्ष्मी चंद मीना की देख रेख में चुनाव संपन्न हुआ। जिसमें सर्व सम्मति से बहादुर पुर निवासी कैलाश चंद जाटव को निर्विरोध ब्लॉक अध्यक्ष चुना गया।

मंच का संचालन राम सिंह लाइब्रेरियन द्वारा किया गया।

मीटिंग में संघ द्वारा विद्यालयों में नामांकन वृद्धि, शिक्षकों की समस्याओं को हल करवाना,तृतीय श्रेणी शिक्षकों का स्थानांतरण एवं अधिक से अधिक सदस्य बनने पर चर्चा की गई।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रूप सिंह मीना,संरक्षक अमृतलाल छाबड़ा, महामंत्री विष्णु मण्डल,प्रधानाचार्य सिंह,रतिराम,यादराम जाटव, संतराम वर्मा,रामप्रसाद भूतेश्वर,शिवनारायण जाटव, श्रीलाल जाटव,राकेश कुमार जगरिया,हरिराम तोमर, भगवानसिंह जाटव आदि मौजूद रहे।

« पिछली ख़बर पर्यावरण बोध संस्थान ने विवाह में वर-वधु एवं बारातियों को दि... अगली ख़बर » न्याय फाउंडेशन द्वारा महिला कार्यकर्ताओं का सम्मान समारोह आय...
Author
संपादक (Editor)

Abhishek Sonwal

Abhishek Sonwal Is A Journalist At Mission Ki Awaaz.

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें