कांग्रेस एवं राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के कई नेताओं और पूर्व अधिकारियो ने आज भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
जयपुर के पूर्व महापौर विष्णु लाटा, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की सदस्य सुनीता भाटी, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेश पांडे, राजस्थान नाथ समाज के ईश्वर योगी, सेवानिवृत्ति प्रशासनिक अधिकारी महेश नारायण शर्मा, जयपुर नगर निगम के पूर्व चेयरमैन रामनिवास जोनवाल, जनरल सेक्रेटरी कांग्रेस कमेटी की सदस्य अनीता शर्मा, शिवांश लाटा एवं मनीष शर्मा ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
प्रदेश अध्यक्ष सी.पी. जोशी, केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक नारायण लाल पंचारिया, प्रदेश महामंत्री भजन लाल शर्मा ने जयपुर स्थित भाजपा मीडिया सेंटर में इन्हें सदस्यता ग्रहण करायी।
Journlist by Choice . @Missionkiawaaz Ex. @Dalittimes, @MediaManthan
Independent Journalist in Daily Hunt, Lallanpost, Youth ki Awaaz
State President of JK Foundation.
Contact No. - 8562884115
टिप्पणियां (0)
अपनी राय दें