🕒 19 June 2026, Friday
क्रिकेट

लखनऊ सुपर जायंट्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 5 विकेट से हराया

लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद को उनके ही घर पर 5 विकेट से मात दे दी ।
द्वारा विजेन्द्र कुमार मीना 📅 28 Mar 2025 👁️ 64 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
लखनऊ सुपर जायंट्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 5 विकेट से हराया

Sunrisers Hyderabad vs Lucknow Super Giants Update - लखनऊ सुपर जायंट्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 5 विकेट से हरा दिया है । सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2025 के सातवें मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 190 रन बनाए और लखनऊ सुपर जायंट्स को जीत के लिए 191 रनों का लक्ष्य दिया ।

लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद को उनके ही घर पर 5 विकेट से मात दे दी है। हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में खेले गए मैच में टॉस जीतकर लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया और शानदार शुरुआत करते हुए हैदराबाद की विस्फोटक बल्लेबाजों के एक-एक करके विकेट लेते गए। टीम ने सनराइजर्स हैदराबाद को केवल 190 रनों पर रोक दिया।

« पिछली ख़बर SRH vs LSG Update 2025 - SRH ने LSG को 191 रन का लक्ष्य दिया... अगली ख़बर » बसपा प्रमुख मायावती ने सपा सांसद के घर पर हमले की तुलना गेस्...
Author
संपादक (Editor)

विजेन्द्र कुमार मीना

Sports Journalist

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें