🕒 25 June 2026, Thursday
राजस्थान

करौली न्यूज । ससेडी मोड़ पर हुए एक्सीडेंट में मृतक के परिजनों को 4-4 लाख एवं घायलों को 20-20 हजार रू की सहायता स्वीकृत

Karauli Road Accident : करौली में सोमवार 1 जुलाई को करौली-मंडारायल मार्ग ससेडी मोड़ के पास ट्रक- बोलरों की भिड़ंत में 9 लोगों की मौत हो गई, मृतकों में छह महिलाएं, दो बच्चे और एक पुरुष शामिल है ।
द्वारा Jitendra Meena 📅 04 Jul 2024 👁️ 96 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
करौली न्यूज । ससेडी मोड़ पर हुए एक्सीडेंट में मृतक के परिजनों को 4-4 लाख एवं घायलों को 20-20 हजार रू की सहायता स्वीकृत

करौली, 3 जुलाई। जिला कलेक्टर नीलाभ सक्सेना ने बताया कि 1 जुलाई को हुई दुर्घटना के तहत मुख्यमंत्री सहायता कोष से मृतक को 4-4 लाख एवं घायल को 20-20 हजार रू की सहायता स्वीकृत की गई है। उन्होने बताया कि मृतक रामकटोरी उर्फ कटोरी पत्नी बृजमोहन जाति मीना निवासी खिरकन तहसील मंडरायल के आश्रितों को 4 लाख रू एवं घायल रविन्द्र पुत्र बृजमोहन एवं सुश्री मुस्कान पुत्री विमल सिंह को 20-20 हजार रू की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है। वही सपोटरा विधायक हंसराज ने मृतकों के परिजनों को 50-50 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की ।

गांव खिरकन में प्रधान प्रतिनिधि रामसिंह बालौती, जिला कलेक्टर नीलाभ सक्सेना की उपस्थिति में मृतक के परिजनों को 4 लाख ( 2 चेक ) का एवं घायल के पीड़ित परिजनों को 20 हजार रूपये ( 2 चेक ) का चेक सुपुर्द किए और वही विधायक हंसराज मीना की तरफ से 2 मृतक के परिजनों को 50-50 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है।

करौली में सोमवार 1 जुलाई को करौली-मंडारायल मार्ग ससेड़ी मोड़ के पास डूडापुरा रोड पर ट्रक- बोलेरो की आमने-सामने भिड़ंत में 9 लोगों की मौत हो गई, मृतकों में छह महिलाएं, दो बच्चे और एक पुरुष शामिल है ।

« पिछली ख़बर विधायक अनीता जाटव ने हिण्डौन सिटी के खारी नाले के पानी की सम... अगली ख़बर » पर्यावरण बोध संस्थान ने विवाह में वर-वधु एवं बारातियों को दि...
Author
संपादक (Editor)

Jitendra Meena

Jitendra Meena is a senior journalist and writer, he is also the Editor of Mission Ki Awaaz, Jitendra Meena was born on 07 August 1999 in village Gurdeh, located near tehsil Mandrayal of Karauli district of Rajasthan ( India ).

Contact Email : Jitendra@MissionKiAwaaz.in

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें