🕒 04 July 2026, Saturday
बॉलीवुड

'मां' से बड़े पर्दे पर लौट रही हैं काजोल, निभाएंगी एक्शन और हॉरर में दमदार किरदार

द्वारा Bhupendra Singh Sonwal 📅 13 Jun 2025 👁️ 84 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
'मां' से बड़े पर्दे पर लौट रही हैं काजोल, निभाएंगी एक्शन और हॉरर में दमदार किरदार

बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल पांच साल के लंबे गैप के बाद फिल्म ‘मां’ से बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं। ये फिल्म 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही है और खास बात यह है कि काजोल पहली बार हॉरर और एक्शन जैसी विधाओं में नजर आएंगी। फिल्म को एक माइथोलॉजिकल हॉरर के रूप में पेश किया गया है जो भारतीय सिनेमा में अपनी तरह की पहली फिल्म बताई जा रही है।

काजोल का ‘मां’ शब्द से जुड़ाव

प्रमोशन के दौरान काजोल ने कहा, "दुख हो या सुख, जो पहला शब्द मुंह से निकलता है, वह ‘मां’ होता है। यह सिर्फ एक शब्द नहीं, बल्कि एक भावना है, एक शक्ति है, जो हर हाल में साथ होती है।"

काजोल और मां काली का आध्यात्मिक जुड़ाव

काजोल ने साझा किया कि फिल्म मिलने से पहले ही उन्हें कामाख्या और दक्षिणेश्वर मंदिर जाने की तीव्र इच्छा हो रही थी। लेकिन वह व्यस्तता के चलते नहीं जा सकीं और तभी उन्हें यह फिल्म ऑफर हुई। वह इसे कोई संयोग नहीं बल्कि मां का आशीर्वाद मानती हैं।

रक्तबीज और काली की कहानी

फिल्म की कहानी देवी काली और असुर रक्तबीज पर आधारित है। काजोल कहती हैं, "ये फिल्म शुरू में हॉरर के तौर पर नहीं बनी थी, लेकिन इसकी स्क्रिप्ट इतनी दमदार थी कि ये खुद-ब-खुद एक पावरफुल हॉरर फिल्म बन गई।"

पहली बार किया एक्शन और हॉरर

काजोल के लिए यह फिल्म इमोशनली और फिजिकली दोनों रूप में चुनौतीपूर्ण रही। उन्होंने बताया कि फिल्म में काफी इमोशनल सीन्स और हाई-इंटेंस एक्शन हैं, जो उनके लिए नए अनुभव थे।

फिल्म के विलेन पर चुप्पी, लेकिन हिंट जरूर दी

जब उनसे पूछा गया कि फिल्म का राक्षस कौन है और आप कैसे हराएंगी, तो उन्होंने साफ तौर पर कहा – "इसके लिए आपको फिल्म देखनी होगी। यह विश्वास और राक्षस की लड़ाई है।"

युग और न्यासा का रिएक्शन

काजोल के बेटे युग ने ट्रेलर देखकर कहा, "मम्मा, मैं पागल हो जाऊंगा!" जबकि बेटी न्यासा ने अभी तक फिल्म नहीं देखी है।

क्लाईमैक्स शूट करते हुए भावुक हुईं काजोल

उन्होंने बताया कि क्लाईमैक्स शूटिंग के दौरान वह कुछ देर के लिए चुप हो गई थीं। वह पल उनके लिए बेहद इमोशनल था। काजोल ने कहा, "जब आप फिल्म देखेंगे, तब समझ पाएंगे।"

ऑडियंस के लिए मैसेज

"इस फिल्म को सिनेमाघरों में जाकर ज़रूर देखें। हमने बहुत दिल से बनाई है। और हां… आपको मां की कसम है!"


« पिछली ख़बर Jolly LLB 3 release date : 19 सितंबर को रिलीज होगी अक्षय कुम... अगली ख़बर » पोलो मैच के दौरान बिजनेसमैन संजय कपूर का निधन, करिश्मा कपूर ...
Author
संपादक (Editor)

Bhupendra Singh Sonwal

भूपेन्द्र सिंह सोनवाल एक प्रखर डिजिटल पत्रकार और भारतीय समाचार मीडिया कंपनी 'मिशन की आवाज' के संस्थापक हैं। वे मुख्य रूप से राजस्थान और देश के अन्य हिस्सों से सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, और नीतिगत मामलों पर तीखी और निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते हैं। आंकड़ों की तह तक जाना और जमीनी सच को बेबाकी से पेश करना उनकी विशेषता है। तथ्य-आधारित और स्वतंत्र पत्रकारिता के जरिए वे समाज के हर वर्ग तक सही सूचना पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें