🕒 25 June 2026, Thursday
राजस्थान

हिंडौन सिटी: जाटव समाज 360 गांव की हुई महापंचायत, उपखंड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

द्वारा Bhupendra Singh Sonwal 📅 24 Jun 2024 👁️ 205 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
हिंडौन सिटी: जाटव समाज 360 गांव की हुई महापंचायत, उपखंड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

Hindaun City: क्षेत्र के निजी चिकित्सालय में हुई पिंकी जाटव पत्नी साहब सिंह जाटव की मृत्यु को लेकर जाटव समाज 360 गांव की महापंचायत हुई जिसमें बताया गया कि अगर इस प्रकरण में 27 जून तक कार्यवाही नहीं हुई तो 28 को होगा आंदोलन। रिंकू खेड़ी हैवत ने जानकारी देकर बताया कि मृतक के वेहोशी का इंजेशन किसने लगाया और किसने ऑपरेशन किया इस प्रकरण में पूरी सीसीटीवी फुटेज जांच सम्मलित की जाए, और पीड़ितों पर जिन लोगों ने लाठियां और हथियार लहराए उन पर कार्यवाही की जाए। ऑपरेशन के लिए भौतिक व्यवस्थायों की उच्च स्तरीय जांच की जाए, मृतका आगनवाड़ी कार्यकर्ता है उसके परिवार को अनुकम्पा नियुक्ति दी जाए, नई मंडी थाना अंतर्गत दर्ज प्राथमिकी 326/2024 जो वीडियो फुटेज में स्पष्ट दिखाई दे रहे है उनके खिलाफ शीघ्र कार्यवाही की जाए। इस मौके पर अमित करसोलिया, सुरेंद्र गढ़ी, शुगर लाल, समय फौजी, भूपेंद्र सोनवाल, इंद्रेश पाली, और पंचायत के हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

« पिछली ख़बर वीर गुर्जर प्रतिभा सम्मान समारोह, कार्यक्रम में विजय बैंसला ... अगली ख़बर » सामाजिक कार्यकर्ता ने पुलिस अधीक्षक को पौधा भेंट कर, की मुला...
Author
संपादक (Editor)

Bhupendra Singh Sonwal

भूपेन्द्र सिंह सोनवाल एक प्रखर डिजिटल पत्रकार और भारतीय समाचार मीडिया कंपनी 'मिशन की आवाज' के संस्थापक हैं। वे मुख्य रूप से राजस्थान और देश के अन्य हिस्सों से सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, और नीतिगत मामलों पर तीखी और निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते हैं। आंकड़ों की तह तक जाना और जमीनी सच को बेबाकी से पेश करना उनकी विशेषता है। तथ्य-आधारित और स्वतंत्र पत्रकारिता के जरिए वे समाज के हर वर्ग तक सही सूचना पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें