🕒 28 June 2026, Sunday
राजनीति

सांगानेर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी भजनलाल शर्मा का चुनाव कार्यालय का हुआ उद्घाटन, हजारो की संख्या में उमड़ा जनसैलाब

द्वारा विनोद टाटीवाल 📅 30 Oct 2023 👁️ 450 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
सांगानेर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी भजनलाल शर्मा का चुनाव कार्यालय का हुआ उद्घाटन,  हजारो की संख्या में उमड़ा जनसैलाब

जयपुर। सांगानेर विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी भजनलाल शर्मा के प्रधान चुनाव कार्यालय का उद्घाटन विधानसभा क्षेत्र के न्यू सांगानेर रोड ब्राह्मण की थड़ी स्थित कार्यालय का विधिवत पूजा अर्चना और ब्राह्मणों के द्वारा मंत्र उच्चारण के साथ हुआ। 

विधायक प्रत्याशी भजनलाल शर्मा ने कहा भारतीय जनता पार्टी संगठन में एक छोटे से  कार्यकर्ता से लगातार परिश्रम करते हुए प्रदेश के महामंत्री पद पर लगातार तीन बार रहते हुए मेरी मां जैसी भारतीय जनता पार्टी ने मुझे सांगानेर विधानसभा से विधायक प्रत्याशी चुना है मैं बहुत ही सौभाग्यशाली हूं, सांगानेर  विधानसभा से  पूर्व में रिकार्ड मतों से विजय प्राप्त होती रही है।

भजन लाल शर्मा ने कहा मैं जनता को विश्वास दिलाता हूं की विधायक के रूप में आपकी सेवा करने का दृढ़ संकल्प लेता हूं और कांग्रेस ने जिस तरीके से तुष्टीकरण के मामले मामले में हिंदुओं के साथ जो दोगला व्यवहार किया है, उसको अब क्षेत्र की जनता को नहीं सहने दूंगा, भ्रष्टाचार के आकंठ तक डूबी हुई कांग्रेस को राजस्थान हमेशा हमेशा के लिए यहां से विदा कर देंगे।

आप सभी जनता ने मेरे पर विश्वास किया है इस विश्वास को मैं कायम रखते हुए मिलकर हम कार्य करेंगे और क्षेत्र का विकास सुनिश्चित करेंगे। भजनलाल शर्मा ने हजारों आमजन और कार्यकर्ताओं से मिलकर सांगानेर क्षेत्र विधानसभा को राजस्थान के अंडर 5 विधानसभा में जहां विकास की गति उसे 100 गुना और तेज होगी, सांगानेर विधानसभा संपूर्ण राजस्थान में मॉडल के रूप में देखा जाएगा जैसे वादे के साथ भजनलाल शर्मा ने जनता से आवाहन किया जिस प्रकार कांग्रेस सरकार ने राजस्थान की दुर्दशा की है चाहे वह भ्रष्टाचार में, तुष्टिकरण में, महिला उत्पीड़न में राजस्थान की स्थिति बहुत ही दयनीय हो चुकी है भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है और निश्चित ही राजस्थान की विकास की गति फिर से तेज होगी और डबल इंजन की सरकार के साथ सांगानेर विधानसभा के साथ संपूर्ण राजस्थान में विकास कार्य होंगे, परिणाम स्वरूप राज्य के सभी आमजन को इसका लाभ और अमन शांति का उदाहरण निश्चित रूप से देखने को मिलेगी।

कार्यक्रम में विभिन्न समाजों के अध्यक्ष समितियां द्वारा और पदाधिकारी ने भाजपा प्रत्याशी भजनलाल शर्मा का स्वागत और अभिनंदन किया।

कार्यालय उद्घाटन संत महंतो ने भी अपना उद्बोधन दिया बाल मुकुंद आचार्य ने कहा हमें भगवा को बचाना है और इस देश को विश्व गुरु बनाना है। संत भासदानंद ने कहा हमें इस राष्ट्र को हिंदू राष्ट्र घोषित करवाना है इस कार्य को सिर्फ मात्र एक मात्र पार्टी है भारतीय जनता पार्टी ही कर सकती है इसको हमें विजय बनाना है तभी यह सपना संकल्प पूर्ण हो पाएगा।

यह भी पढ़ें…  कांग्रेस एवं आम आदमी पार्टी को लगा तगड़ा झटका, कांग्रेस एवं आम आदमी पार्टी के कई नेताओ ने थामा भाजपा का दामन

कांग्रेस का दामन छोड़ भाजपा में आए नेताओं ने भी भारतीय जनता पार्टी को जिताने के लिए जनता से आह्वान किया और भारी आवाज में भारतीय जनता पार्टी को जिताने के लिए हुंकार भरी। 

कार्यालय उद्घाटन में  भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, पूर्व केन्द्रीय मंत्री सी•आर•चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष अजय पाल सिंह, श्रवण बागड़ी,  जयपुर शहर सांसद रामचरण बोहरा, नगर निगम जयपुर ग्रेटर महापौर सौम्या गुर्जर, प्रवासी प्रभारी डा•भरत डागर, जयपुर शहर अध्यक्ष राघव शर्मा, जयपुर  (उत्तर) अध्यक्ष श्याम शर्मा, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अंकित चेची, युवा मोर्चा जयपुर शहर अध्यक्ष सुरेंद्र पुरवंशी,सर्व ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं.सुरेश मिश्रा, बिरधीचंद शर्मा, श्रीप्रकाश तिवाडी, महामण्डलेश्वर बालमुकुन्दाचार्य , बसंदानंद, धनुर्धर जैसे संत महंत, प्रदेश एवं शहर के सभी वर्तमान व पूर्व मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, समाज एवं विकास समितियों के अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता, सभी मंडल अध्यक्ष, पार्षदगण एवं सभी वरिष्ठ पदाधिकारी, हजारो की संख्या में लोग मौजूद रहे।

« पिछली ख़बर इस युवा विरोधी गहलोत सरकार को जड़ से उखाड़ फैंकने के लिए प्रदे... अगली ख़बर » Rajasthan Election 2023 : भाजपा की पांचवी सूची जारी, 15 प्रत...
Author
संपादक (Editor)

विनोद टाटीवाल

Journlist by Choice . @Missionkiawaaz Ex. @Dalittimes, @MediaManthan
Independent Journalist in Daily Hunt, Lallanpost, Youth ki Awaaz
State President of JK Foundation.
Contact No. - 8562884115

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें