🕒 28 June 2026, Sunday
राजनीति

पूर्व राज्य मंत्री अमीन पठान ने भाजपा छोड़ थामा कांग्रेस का दामन

द्वारा विनोद टाटीवाल 📅 16 Nov 2023 👁️ 408 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
पूर्व राज्य मंत्री अमीन पठान ने भाजपा छोड़ थामा कांग्रेस का दामन

विधानसभा चुनाव के बीच पूर्व राज्य मंत्री, दरगाह कमेटी दरगाह ख्वाजा साहब अजमेर के पूर्व अध्यक्ष, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष और राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अमीन पठान ने आज राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में कांग्रेस संगठन महासचिव  के सी वेणुगोपाल, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश प्रभारी सुखविंदर सिंह रंधावा,  मोहन प्रकाश की उपस्थिति में भाजपा छोड़ कांग्रेस का दामन थाम लिया है।।

इस मौके पर पठान ने कहा कि मै कांग्रेस पार्टी के साथ जुड़कर युवाओं, खिलाड़ियों, पिछड़ा वर्ग और महिलाओं के विकास के लिए काम करने का संकल्प लेता हूँ।

पठान ने कहा कि गहलोत सरकार ने पिछले 5 साल में जो काम किया हैं उसको देखते हुए हमने कांग्रेस पार्टी  ज्वाइन की।

यह भाजपा के लिए बड़ा झटका है, पठान कांमा से टिकट की दावेदारी कर रहे थे, पठान विधानसभा चुनाव में किसी भी मुस्लिम को प्रत्याशी नही बनाये जाने से नाराज बताये जा रहे है, जिसके चलते पठान पार्टी से टिकट लेने में वंचित रह गये। 

खिलाड़ी धरना दे रहे थे लेकिन उनकी कोई सुनवाई नही होने से भी पठान नाराज बताये जा रहे है। अमीन पठान ने कहा कि मैं 25 साल से भाजपा के साथ मिलकर काम कर रहा हूं खिलाड़ी धरना दे रहे है। लेकिन उनकी कोई भी नहीं सुन रहा है। पिछले 5 साल से गहलोत सरकार ने बेहतरीन कार्य किया है। खिलाड़ियों को इस सरकार ने नौकरियां दी है। इतना ही नहीं युवाओं के साथ महिलाओं का भी ख्याल रखा। यही कारण है कि मैं भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल होने जा रहा हूं। 

« पिछली ख़बर RLP को लगा एक ओर झटका, पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता ने RLP छोड़... अगली ख़बर » Rajasthan Election 2023: राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जार...
Author
संपादक (Editor)

विनोद टाटीवाल

Journlist by Choice . @Missionkiawaaz Ex. @Dalittimes, @MediaManthan
Independent Journalist in Daily Hunt, Lallanpost, Youth ki Awaaz
State President of JK Foundation.
Contact No. - 8562884115

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें