🕒 02 July 2026, Thursday
मध्य प्रदेश

करीब 20-25 लोगो की फायरिंग में 3 की मौत, बसपा सुप्रीमो मायावती ने जताई चिंता

द्वारा News Room 📅 15 Jul 2023 👁️ 67 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
करीब 20-25 लोगो की फायरिंग में 3 की मौत, बसपा सुप्रीमो मायावती ने जताई चिंता

मध्यप्रदेश के दमोह जिले के एक गांव देवरान में दलित परिवार पर करीब 20 लोगों ने अंधाधुंध फायरिंग की, जिसमें परिवार के 3 सदस्यों की मौत हो गयी। बसपा सुप्रीमों मायावती ने ट्वीट कर जताई चिंता।

https://twitter.com/KrishnaTimes_/status/1584919052941946880?t=i0odZPRe0z7Oi5CK9ZnMWQ&s=19


उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट से लिखा " मध्यप्रदेश में भी दलित व आदिवासी समाज पर अत्याचार लगातार जारी। आज ही दमोह जिले के देवराँन में दबंगों ने दलित परिवार पर अन्धाधुन्ध फायरिंग की और फिर पत्थर से कुचलकर तीन लोगों की हत्या कर दी। बाकी घायलों ने भागकर जान बचाई। इस हृदयविदारक घटना की जितनी निन्दा की जाए वह कम। यह अंधकार युग जैसी ताजा घटना मध्यप्रदेश बीजेपी सरकार में कानून-व्यवस्था के साथ-साथ गरीबों, दलितों, आदिवासियों व महिलाओं आदि की सुरक्षा के मामले में सरकारी विफलता की पोल खोलती है। सरकार ऐसे आपराधिक तत्वों के विरुद्ध नरमी नहीं बल्कि सख्त कार्रवाई करे, बीएसपी की यह माँग।"

https://twitter.com/Mayawati/status/1584861952303828992?t=ksHf_xJ4FAmAJ8rPZKagIg&s=19

परिवार ने लगाया आरोप


विवाद की वजह आपसी रंजिश बताई गई है। घटना में माता-पिता और पुत्र की मौत हुई है। स्थानीय लोगों के मुताबिक मोहल्ले में रहने वाले लोगों में अक्सर विवाद होता रहता था। मंगलवार को विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने उन्हें गोली मार दी। परिजनों ने 20-25 लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है।

पुलिस की कार्यवाही


पुलिस ने बताया कि इस घटना में घमंडी अहिरवार और उसकी पत्नी के साथ मानक अहिरवार की मौत हो गई है। आरोपियों के खिलाफ एट्रोसिटी एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। इस मामले में आरोपियों की तलाश शुरू की गई है। घायल लोगों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

मध्यप्रदेश में दलितों पर होने वाली घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है । रोज ना जाने कितने जिलों में कितनी घटनाएं घट जाती है । टीवी चैनल और अखबार इन खबरों को जगह नहीं दे रहे है है यह चिंता का विषय है ।

« पिछली ख़बर दीपावली आते ही जगह जगह होने लगते हैं जुए संचालित, इसी बीच दम... अगली ख़बर » ग्राम देवरान में हुई घटना बहुत ही दुखद बोले केन्द्रीय राज्यम...
Author
संपादक (Editor)

News Room

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Room) है। यहाँ हमारी संपादकीय टीम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, सरकारी योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करती है।

मिशन की आवाज एक स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 1 जनवरी 2021 को भूपेन्द्र सिंह सोनवाल द्वारा की गई थी। हमारा उद्देश्य सत्य, सरोकार और हाशिए की आवाज़ को प्रमुखता देना तथा पाठकों तक विश्वसनीय, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

न्यूज़ रूम द्वारा प्रकाशित सामग्री संपादकीय समीक्षा, तथ्य-जांच (Fact-Checking) और पत्रकारिता के नैतिक मानकों के अनुरूप तैयार की जाती है। अधिक जानकारी के लिए पाठक हमारी Editorial Team, Fact Check Policy, Corrections Policy और Contact Us पेज देख सकते हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें