🕒 28 June 2026, Sunday
देश

सपा नेता के पी.एस. सहित 13 लोगो पर SC-ST एक्ट के तहत केस दर्ज, दलित महिला से छेड़छाड़ का आरोप

द्वारा News Room 📅 15 Jul 2023 👁️ 52 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
सपा नेता के पी.एस. सहित 13 लोगो पर SC-ST एक्ट के तहत केस दर्ज, दलित महिला से छेड़छाड़ का आरोप

सपा एमएलसी एवम् पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के निजी सचिव सज्जाद सहित 13 लोगो पर एससी/एसटी एक्ट (SC/ ST Act) के तहत भी मामला दर्ज किया गया है

समाजवादी पार्टी के विधान परिषद सदस्य और पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के निजी सचिव सज्जाद के खिलाफ और 12 अन्य पर एक मामला दर्ज किया गया है। उनके खिलाफ ये केस लखनऊ के गोमती नगर थाने इलाके में दर्ज हुआ है. यहां एक दलित महिला से छेड़छाड़ और उसके भाइयों की हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों पर एससी/एसटी एक्ट (SC/ST Act) के तहत भी मामला दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता महिला ने आरोप लगाया कि, "घटना नौ अक्टूबर की रात गोमती नगर के विपुल खंड स्थित पूर्व मंत्री के घर पर हुई। जब वह मौर्य के घर पहुंची तो सज्जाद को पूर्व मंत्री के साथ कमरे में बैठा पाया।" महिला ने बताया, "सज्जाद देखकर मुझ पर चिल्लाया और पूर्व मंत्री से शिकायत की कि मैं पिछले दो दिनों से उनका पीछा कर रही हूं।"

महिला का आरोप लगाया है, "सज्जाद और उसके आदमियों ने मुझ पर और मेरे भाइयों पर पिस्टल तानी। एक सुरक्षाकर्मी ने मेरे भाई पर गोलियां चला दीं, लेकिन वह बच गया। सज्जाद ने मेरी छोटी बहन के कपड़े फाड़ दिए और निजी सुरक्षाकर्मियों ने मुझे पीटा। " पीड़िता ने कहा कि एक सरकारी गनर ने उसे और उसके परिवार को बचाया और उन्हें अपनी कार में बिठाया। सज्जाद ने मेरे साथ और मेरी बहन के साथ बलात्कार करने का प्रयास किया

उधर एमएलसी और सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि सज्जाद उनके स्टाफ का सदस्य नहीं था। इसके बाद मौर्य ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है और प्रशासन को अपना काम करना चाहिए। लेकिन इस पूरे मामले में अभी तक सज्जाद की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

« पिछली ख़बर Indian Navy: नेवी का मिग-29K विमान गोवा में क्रैश, सूत्रो क... अगली ख़बर » बिन पिता के उदास हुए अखिलेश यादव : लिखा पहली बार लगा बिन सूर...
Author
संपादक (Editor)

News Room

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Room) है। यहाँ हमारी संपादकीय टीम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, सरकारी योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करती है।

मिशन की आवाज एक स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 1 जनवरी 2021 को भूपेन्द्र सिंह सोनवाल द्वारा की गई थी। हमारा उद्देश्य सत्य, सरोकार और हाशिए की आवाज़ को प्रमुखता देना तथा पाठकों तक विश्वसनीय, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

न्यूज़ रूम द्वारा प्रकाशित सामग्री संपादकीय समीक्षा, तथ्य-जांच (Fact-Checking) और पत्रकारिता के नैतिक मानकों के अनुरूप तैयार की जाती है। अधिक जानकारी के लिए पाठक हमारी Editorial Team, Fact Check Policy, Corrections Policy और Contact Us पेज देख सकते हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें