🕒 24 June 2026, Wednesday
समाचार

समर्पण संस्था ने देश भर से चयनित 60 विभूतियों को 14 श्रेणियों में “समर्पण समाज गौरव 2022 “ और 18 युवाओं को “ समर्पण युवा जाग्रति 2022 “ अवॉर्ड से नवाज़ा ।

द्वारा News Room 📅 15 Jul 2023 👁️ 28 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
समर्पण संस्था ने देश भर से चयनित 60 विभूतियों को 14 श्रेणियों में “समर्पण समाज गौरव 2022 “ और 18 युवाओं को “ समर्पण युवा जाग्रति 2022 “ अवॉर्ड से नवाज़ा ।

उत्कृष्ट कार्यों से ही देश आगे बढ़ता है - जस्टिस एस एन भार्गव

जयपुर। मानवता व परोपकार के लिए समर्पित समर्पण संस्था ने दुर्गापुरा स्थित सियाम ऑडिटोरियम में आयोजित समर्पण समाज गौरव अवार्ड समारोह में देश भर से चयनित 60 विभूतियों को 14 श्रेणियों में “समर्पण समाज गौरव 2022 “ और 18 युवाओं को “ समर्पण युवा जाग्रति 2022 “ अवार्ड से सम्मानित किया ।


इस अवसर पर मुख्य अतिथि सिक्किम के पूर्व राज्यपाल व मुख्य न्यायाधीश जस्टिस एस एन भार्गव ने कहा कि “ उत्कृष्ट कार्यों से ही देश आगे बढ़ता है ।समाज में अच्छाई का विकास करने वाले ही धरती के वरदान साबित होते हैं । युवा पीढ़ी द्वारा देश को समर्पित होकर किये जा रहे कार्य विकास को गति प्रदान करते है ।


जस्टिस एस एन भार्गव ने कहा कि “संस्था द्वारा शिक्षा व सामाजिक विकास में किये जा रहे कार्य अनुकरणीय है ।”


समारोह में 14 श्रेणियों में दिए गए अवार्ड में मुख्य रूप से समाज सेवा के लिए “ मदर टेरेसा समर्पण समाज गौरव “ अहमदाबाद के रबारी धरमशी भाई सरतानभाई को, शिक्षा के लिए “डॉ. राधाकृष्णन समर्पण समाज गौरव “ जयपुर के योगी मनीष विजयवर्गीय को , सामाजिक न्याय के लिए “ डॉ. अम्बेडकर समर्पण समाज गौरव “ चुरू के एडवोकेट सुनील मेघवाल को , चिकित्सा में “ डॉ. विधान चंद्र राय समर्पण समाज गौरव” जयपुर के प्रोफ़ेसर डॉ. राजीव सक्सेना को , साहित्य में “ मुंशी प्रेमचंद समर्पण समाज गौरव “ चौमू के इंजीनियर सुरेश चन्द्र बुनकर को , शोध का आविष्कार के लिए “ डॉ. ए पी जे अब्दुल कलाम समर्पण समाज गौरव “ जयपुर की डॉ. यदु शर्मा को , खेलकूद में “मेजर ध्यानचंद समर्पण समाज गौरव “ बिहार के अमित पाण्डेय को , आध्यात्म में “बाबा हरदेव सिंह समर्पण समाज गौरव “ जयपुर की बीके सुषमा दीदी को, पर्यावरण में “ सुंदर लाल बहुगुणा समर्पण समाज गौरव “ उत्तर प्रदेश के नवीन कुमार दीक्षित को , कला एवं संस्कृति में “भूपेन हजारिका समर्पण समाज गौरव” नागौर के हिदायत खाँ को, महिला सशक्तिकरण में “ रानी लक्ष्मीबाई समर्पण समाज गौरव “ दिल्ली की दिव्या कपूर को , पत्रकारिता में “ कुलदीप नैय्यर समर्पण समाज गौरव” जयपुर के मनीष कुमार शर्मा को, उधमिता में धीरूभाई अंबानी समर्पण समाज गौरव “ जयपुर के जे. डी. माहेश्वरी को, योग में “महर्षि पतंजलि समर्पण समाज गौरव “ जयपुर के योगाचार्य ढाका राम को दिया गया ।


समारोह की अध्यक्षता सेवानिवृत्त आई ए एस व राजस्थान लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष हनुमान प्रसाद ने की ।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता व विश्व हिन्दी साहित्य परिषद के कुलाधिपति डॉ. एच. सी. गणेशिया ने भी अपने विचार व्यक्त किये ।


समारोह में प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय जयपुर की क्षेत्रीय संचालिका राजयोगिनी बीके सुषमा दीदी, वाणिज्य कर विभाग के पूर्व उपायुक्त शंकर लाल मेहरानियां , सेवानिवृत्त सहायक शासन सचिव युवराज शर्मा, वरिष्ठ समाजसेवी व होटल ग्रांड सफ़ारी के प्रबन्ध निदेशक पवन गोयल , एन. एस मीडिया व शकुन होटल एवं रिसॉर्ट्स के प्रबन्ध निदेशक जे. डी. माहेश्वरी, समाज सेविका व व्यवसायी सुनिता दामिनी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे ।


सेवानिवृत्त आई ए एस डॉ. बी.एल. जाटावत, आप के सवाल चैनल के निदेशक अनिल कुमार अग्रवाल, लेखिका व समाज सेविका पुर्णिमा पाठक शर्मा , सिविल कॉन्ट्रैक्टर मदन लाल वर्मा विशेष आमंत्रित अतिथि के रूप में उपस्थित रहे ।


संस्था के संस्थापक अध्यक्ष आर्किटेक्ट डॉ. दौलत राम माल्या ने सभी का स्वागत अभिनंदन करते हुए संस्था की विचारधारा को विस्तृत रूप में बताया । पूर्व जिला न्यायाधीश व संस्था के मुख्य सलाहकार उदय चन्द बारूपाल ने सम्मान की चयन प्रक्रिया पर अपना उद्बोधन दिया ।
इस अवसर पर कोरियोग्राफर अंजु माथुर के निर्देशन में एक लोक नृत्य प्रस्तुत किया गया । मुम्बई की पार्श्व गायिका विद्याश्री ने भुपेन हज़ारिका का गीत प्रस्तुत किया । विद्या आश्रम स्कूल के विद्यार्थियों ने रेफ़री स्मिता शर्मा के निर्देशन में ताईक्वान्डो का प्रदर्शन किया ।


मंच संचालन दूरदर्शन समाचार वाचक गौरव शर्मा ने किया ।

फोटो : समर्पण संस्था ने किया सम्मानित

« पिछली ख़बर भारत में भूख का स्तर गंभीर है - ग्लोबल हंगर इंडेक्स 2022... अगली ख़बर » जुमलेबाजी में ये अपने गुरु को भी पीछे छोड़ गए : कांग्रेस...
Author
संपादक (Editor)

News Room

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Room) है। यहाँ हमारी संपादकीय टीम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, सरकारी योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करती है।

मिशन की आवाज एक स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 1 जनवरी 2021 को भूपेन्द्र सिंह सोनवाल द्वारा की गई थी। हमारा उद्देश्य सत्य, सरोकार और हाशिए की आवाज़ को प्रमुखता देना तथा पाठकों तक विश्वसनीय, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

न्यूज़ रूम द्वारा प्रकाशित सामग्री संपादकीय समीक्षा, तथ्य-जांच (Fact-Checking) और पत्रकारिता के नैतिक मानकों के अनुरूप तैयार की जाती है। अधिक जानकारी के लिए पाठक हमारी Editorial Team, Fact Check Policy, Corrections Policy और Contact Us पेज देख सकते हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें