🕒 25 June 2026, Thursday
समाचार

भारतीय करेंसी पर हो बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर की तस्वीर, बसपा के नेता ने उठाई मांग

द्वारा News Room 📅 15 Jul 2023 👁️ 74 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
भारतीय करेंसी पर हो बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर की तस्वीर, बसपा के नेता ने उठाई मांग

MKA Desk: भारतीय करेंसी को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने केंद्र सरकार से मांग की है, कि भारतीय नोटों पर गांधी जी की तस्वीर के साथ गणेश जी और लक्ष्मी जी की तस्वीर होनी चाहिए। दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भारत की मुद्रा डॉलर की बजाए बहुत नीचे गिर चुकी है भारत की अर्थव्यवस्था की स्थिति बहुत अच्छी नहीं है। केजरीवाल बोले की एक तरफ गांधी जी की तस्वीर है वो यों की त्यों ही रहनी चाहिए लेकिन दूसरी ओर श्री गणेश जी और लक्ष्मी जी की तस्वीर भारतीय करेंसी पर होनी चाहिए।

https://twitter.com/ArvindKejriwal/status/1585142028677287937?t=szi8f8zwqvqAeGwYj5P5WQ&s=19

अरविंद केजरीवाल के बयान के बाद बसपा का आया बयान

दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बयान के बाद बसपा नेता, बसपा सुप्रीमो बहन कुमारी मायावती के भतीजे और बहुजन समाज पार्टी (Bahujan Samaj Party) के राष्ट्रीय कॉर्डिनेटर आकाश आनंद (Akash Anand) ने अपने बयान में ट्विटर पर ट्वीट करके कहा है कि 'हिल्टन यंग कमीशन के समक्ष बाबासाहेब डॉ भीमरावअंबेडकर द्वारा निर्धारित और प्रस्तुत दिशानिर्देशों के अनुसार 1 अप्रैल 1935 को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) अस्तित्व में आया था। इसलिए अगर किसीकी तस्वीर होनी ही है तो वो बाबासाहेब की तस्वीर होनी चहिए भारतीय करेंसी पर।' यह बयान बहुजन समाज पार्टी के नेता आकाश आनंद ने दिया है।

https://twitter.com/AnandAkash_BSP/status/1585231477524303873?t=hzRWLBWQKMOWUeAaQhQnrA&s=19

इन सभी बयानों को लेकर राजनीति एक अलग मोड़ पर नजर आ रही है इस पर केंद्र सरकार का क्या जवाब आता है ये जवाब आने के बाद हम आपको बताएंगे.....

« पिछली ख़बर इस देश में गर्लफ्रेंड बनाने पर होती है जेल वहीं ज्यादा पढ़ने... अगली ख़बर » Kejriwal: अरविंद केजरीवाल ने नोटो पर लक्ष्मी, गणेश की फोटो ल...
Author
संपादक (Editor)

News Room

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Room) है। यहाँ हमारी संपादकीय टीम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, सरकारी योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करती है।

मिशन की आवाज एक स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 1 जनवरी 2021 को भूपेन्द्र सिंह सोनवाल द्वारा की गई थी। हमारा उद्देश्य सत्य, सरोकार और हाशिए की आवाज़ को प्रमुखता देना तथा पाठकों तक विश्वसनीय, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

न्यूज़ रूम द्वारा प्रकाशित सामग्री संपादकीय समीक्षा, तथ्य-जांच (Fact-Checking) और पत्रकारिता के नैतिक मानकों के अनुरूप तैयार की जाती है। अधिक जानकारी के लिए पाठक हमारी Editorial Team, Fact Check Policy, Corrections Policy और Contact Us पेज देख सकते हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें