🕒 25 June 2026, Thursday
समाचार

Musk ने $44 बिलियन में खरीदा Twitter, CEO पराग सहित अन्य दो लोगों को कंपनी से हटाया

द्वारा News Room 📅 15 Jul 2023 👁️ 59 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
Musk ने $44 बिलियन में खरीदा Twitter, CEO पराग सहित अन्य दो लोगों को कंपनी से हटाया

MKA Desk: विश्व में सबसे पॉपुलर सोशल मीडिया ट्विटर अब दुनिया के सबसे धनी व्यकित और टेस्ला कंपनी के मालिक एलन मस्क के मालिकाना हक़ में आ गया है मस्क ने गुरुवार को 44 बिलियन अमेरिकी डॉलर में ट्विटर को खरीद लिया है। इस वक्त यह खबर दुनिया भर के मीडिया की हेडलाइंस में है। लेकिन इसके साथ ही एक चौका देने वाली खबर सामने आ रही है

https://twitter.com/elonmusk/status/1585341984679469056

ट्विटर की डील पूरी होते ही मस्क ने इसकी एड पॉलिसी में बड़े बदलाव के संकेत दिए हैं। मस्क ने इस संबंध में कहा कि, 'वह ट्विटर को सबसे बेहतरीन एडवरटाइजिंग प्लेटफॉर्म बनाना चाहते हैं, जहां सभी उम्र के यूजर्स फिल्में देख सकें या वीडियो गेम खेल सकें।' इसके साथ ही मस्क का कहना है कि उन्होंने ये ट्विटर डील ज्यादा पैसा कमाने के लिए नहीं, बल्कि इंसानियत की मदद करने लिए की है।

अमेरिकी मीडिया के अनुसार ट्विटर से पराग और दो ऑफिसर्स को टर्मिनेट करने के पीछे ये कारण बताया गया है कि इनके द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फर्जी अकाउंट्स की संख्या को लेकर मस्क और ट्विटर इन्वेस्टर्स को गुमराह किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पराग अग्रवाल और नेड सहगल कंपनी के सैन फ्रांसिस्को मुख्यालय को छोड़ चुके हैं।

https://twitter.com/elonmusk/status/1585619322239561728

आइये जानते है पराग अग्रवाल कौन है ?

https://twitter.com/elonmusk/status/1585619322239561728

29 नवंबर 2021 को ट्विटर के पूर्व सीईओ जैक डोर्सी के इस्तीफे के बाद पराग अग्रवाल ने ट्विटर की बड़ी जिम्मेदारी निभाने का जिम्मा उठाया था। आईआईटी बॉम्बे से इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल करने वाले पराग अग्रवाल ने स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी से कम्प्यूटर साइंस में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की। स्टैंडफोर्ड यूनिवर्सिटी में पढ़ते हुए पराग ने माइक्रोसॉफ्ट, याहू और एटीएंडटी जैसी दिग्गज कंपनियों में इंटर्नशिप भी की थी।

2011 में पराग अग्रवाल ट्विटर का हिस्सा बने। पराग उस समय ट्विटर से जुड़े थे जब इस कंपनी में कर्मचारियों की संख्या 1,000 से भी कम हुआ करती थी। दिसंबर 2016 में एडम मेसिंगर ने ट्विटर के सीटीओ यानी चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर का पद त्याग दिया। इसके बाद अक्टूबर 2017 में पराग अग्रवाल को कंपनी ने ट्विटर का नया सीटीओ नयुक्त किया। हालांकि इस पद को लेकर उनकी नियुक्ति की आधिकारिक घोषणा 8 मार्च 2018 की गई थी।

पराग के साथ ट्विटर से टर्मिनेट की गईं विजया गडे भी भारतीय मूल की हैं. वह ट्वीटर में लीगल, पॉलिसी और ट्रस्ट की प्रमुख थीं।

https://twitter.com/biz/status/1585797099915923457?ref_src=twsrc%5Etfw

वैसे तो ट्वीटर की तरफ से अभी तक इन तीनों को टर्मिनेट करने की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है लेकिन ट्विटर के सह-संस्थापक बिज़ स्टोन ने एक ट्विट में सीईओ पराग अग्रवाल, सीएफ़ओ नेड सीगल और लीगल हेड विजया गडे का धन्यवाद किया है।

बता दें कि पराग अग्रवाल को ट्विटर से टर्मिनेट करने के बाद कंपनी को उनके सभी शेयरहोल्डिंग का भुगतान करना होगा। रॉयटर्स के अनुसार पराग अग्रवाल को हटाने के बाद कंपनी उन्हें करीब 42 मिलियन डॉलर यानी 346 करोड़ रुपये का भुगतान करेगी। 

« पिछली ख़बर लड़कियों को 'आइटम' बोला तो होगी जेल... अगली ख़बर » RUHS द्वारा आयोजित दीपावली मिलन समारोह में सम्मिलित हुए राज्...
Author
संपादक (Editor)

News Room

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Room) है। यहाँ हमारी संपादकीय टीम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, सरकारी योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करती है।

मिशन की आवाज एक स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 1 जनवरी 2021 को भूपेन्द्र सिंह सोनवाल द्वारा की गई थी। हमारा उद्देश्य सत्य, सरोकार और हाशिए की आवाज़ को प्रमुखता देना तथा पाठकों तक विश्वसनीय, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

न्यूज़ रूम द्वारा प्रकाशित सामग्री संपादकीय समीक्षा, तथ्य-जांच (Fact-Checking) और पत्रकारिता के नैतिक मानकों के अनुरूप तैयार की जाती है। अधिक जानकारी के लिए पाठक हमारी Editorial Team, Fact Check Policy, Corrections Policy और Contact Us पेज देख सकते हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें