🕒 14 June 2026, Sunday
राजस्थान

केन्द्रीय विद्यालय करौली में रिक्त सीटों पर प्रवेश शुरू, 30 अप्रैल तक करें आवेदन

पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय करौली में सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 2 से 10 (कक्षा 6 को छोड़कर) और कक्षा 11-12 में रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए आवेदन मांगे गए हैं। अभिभावक 30 अप्रैल 2026 तक आवेदन जमा कर सकते हैं।
द्वारा News Room 📅 25 Apr 2026 👁️ 53 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
केन्द्रीय विद्यालय करौली में रिक्त सीटों पर प्रवेश शुरू, 30 अप्रैल तक करें आवेदन

करौली स्थित पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न कक्षाओं में रिक्त सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। विद्यालय प्रशासन ने जानकारी देते हुए बताया कि कक्षा 2 से 10 तक (कक्षा 6 को छोड़कर) तथा कक्षा 11 और 12 के विज्ञान एवं कला वर्ग में बची हुई सीटों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

इच्छुक अभिभावक विद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन पत्र डाउनलोड कर सकते हैं या फिर कार्य दिवसों में सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक सीधे विद्यालय जाकर फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं। भरे हुए आवेदन पत्र सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ 25 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 के बीच विद्यालय समय में जमा कराए जा सकते हैं।

विद्यालय द्वारा यह भी स्पष्ट किया गया है कि कक्षा 10वीं और 12वीं में प्रवेश के लिए छात्र का सीबीएसई पाठ्यक्रम में अध्ययनरत होना अनिवार्य है। इसके अलावा, पिछली कक्षा में न्यूनतम 55 प्रतिशत अंक होना जरूरी है। इन कक्षाओं में प्रवेश केवल केन्द्र सरकार या उसके अधीन स्वायत्त संस्थानों में कार्यरत कर्मचारियों के बच्चों को ही दिया जाएगा।

अधिक जानकारी के लिए अभिभावक विद्यालय के संपर्क नंबर 07464-297022 या 7976518174 पर संपर्क कर सकते हैं।

« पिछली ख़बर करौली में 14–15 वर्ष की बालिकाओं के लिए एचपीवी टीकाकरण अभिया... अगली ख़बर » भीषण गर्मी के चलते स्कूल समय में बदलाव, 27 अप्रैल से नया शेड...
Author
संपादक (Editor)

News Room

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Room) है। यहाँ हमारी संपादकीय टीम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, सरकारी योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करती है।

मिशन की आवाज एक स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 1 जनवरी 2021 को भूपेन्द्र सिंह सोनवाल द्वारा की गई थी। हमारा उद्देश्य सत्य, सरोकार और हाशिए की आवाज़ को प्रमुखता देना तथा पाठकों तक विश्वसनीय, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

न्यूज़ रूम द्वारा प्रकाशित सामग्री संपादकीय समीक्षा, तथ्य-जांच (Fact-Checking) और पत्रकारिता के नैतिक मानकों के अनुरूप तैयार की जाती है। अधिक जानकारी के लिए पाठक हमारी Editorial Team, Fact Check Policy, Corrections Policy और Contact Us पेज देख सकते हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें