🕒 18 June 2026, Thursday
राजस्थान

करौली में 14–15 वर्ष की बालिकाओं के लिए एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू

करौली जिले में 14–15 वर्ष की बालिकाओं के लिए एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू किया गया है। यह टीका गर्भाशय ग्रीवा कैंसर से बचाव में सहायक है और जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर निःशुल्क लगाया जा रहा है।
द्वारा News Room 📅 25 Apr 2026 👁️ 57 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
करौली में 14–15 वर्ष की बालिकाओं के लिए एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू

करौली जिले में बालिकाओं को गर्भाशय ग्रीवा कैंसर से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमावायरस) टीकाकरण अभियान शुरू किया गया है। जिला कलेक्टर अक्षय गोदारा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह अभियान विशेष रूप से 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं के लिए चलाया जा रहा है।

उन्होंने इस अभियान के सफल संचालन के लिए शिक्षा विभाग, आईसीडीएस विभाग और चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। साथ ही आमजन और अभिभावकों से अपील की है कि वे अपनी बालिकाओं को समय पर एचपीवी वैक्सीन अवश्य लगवाएं।

जिला कलेक्टर ने लोगों से यह भी आग्रह किया कि वे वैक्सीन से जुड़ी किसी भी तरह की अफवाह या भ्रामक जानकारी पर विश्वास न करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि एचपीवी वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित और प्रभावी है, जो गर्भाशय ग्रीवा कैंसर से बचाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। समय पर लगाया गया यह टीका भविष्य में होने वाले स्वास्थ्य जोखिमों को काफी हद तक कम कर सकता है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. सतीश चंद मीणा ने बताया कि जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर प्रतिदिन सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक एचपीवी टीकाकरण किया जा रहा है। इनमें जिला अस्पताल हिंडौन, करौली मुख्यालय पर यूपीएचसी गणेश गेट, उप जिला अस्पताल टोडाभीम, सीएचसी बालाघाट, मुंडिया, नादौती, गुढाचंद्र जी, श्री महावीर जी, कटकड़, सपोटरा, कुड़गांव, हाडोती, लांगरा, करणपुर, केला देवी, मासलपुर, सायपुर तथा पीएचसी कांचरोदा सहित कई केंद्र शामिल हैं।

जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि अधिक से अधिक पात्र बालिकाएं इस अभियान का लाभ उठाएं और सुरक्षित भविष्य की ओर कदम बढ़ाएं।

« पिछली ख़बर राजकीय व अनुदानित छात्रावासों में प्रवेश शुरू, 31 मई तक करें... अगली ख़बर » केन्द्रीय विद्यालय करौली में रिक्त सीटों पर प्रवेश शुरू, 30 ...
Author
संपादक (Editor)

News Room

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Room) है। यहाँ हमारी संपादकीय टीम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, सरकारी योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करती है।

मिशन की आवाज एक स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 1 जनवरी 2021 को भूपेन्द्र सिंह सोनवाल द्वारा की गई थी। हमारा उद्देश्य सत्य, सरोकार और हाशिए की आवाज़ को प्रमुखता देना तथा पाठकों तक विश्वसनीय, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

न्यूज़ रूम द्वारा प्रकाशित सामग्री संपादकीय समीक्षा, तथ्य-जांच (Fact-Checking) और पत्रकारिता के नैतिक मानकों के अनुरूप तैयार की जाती है। अधिक जानकारी के लिए पाठक हमारी Editorial Team, Fact Check Policy, Corrections Policy और Contact Us पेज देख सकते हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें