🕒 19 June 2026, Friday
कविता

बहुजन शायर सुरेश मेहरा की कविता "इस लोकतांत्रिक देश में कोलेजियम सिस्टम है"

द्वारा News Room 📅 15 Jul 2023 👁️ 130 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
बहुजन शायर सुरेश मेहरा की कविता "इस लोकतांत्रिक देश में कोलेजियम सिस्टम है"

सबको पता है हाई कोर्ट का जज बनने के लिए कौनसी परीक्षा है क्या नियम है।
जातिवाद का एक रूप इस लोकतांत्रिक देश में कोलेजियम सिस्टम है।।

अपने बेटे भाई रिश्तेदार को ही जज बनाते हैं कोलेजियम की ओट कर।
लोकतांत्रिक देश होते हुए भी विविधता नही चंद परिवारों का कब्जा है सुप्रीम कोर्ट पर ।।

आरक्षण हो या एससी एसटी एक्ट हो या जातिगत जनगणना हो एक तरफा फैसले आते हैं शायद सैट गेम होता है।
आप ये क्यों भूल जाते है जज भी इसान होते हैं उनकी भी जाति होती है शायद उन्हें भी जाति से प्रेम होता है।।

फैसला आने से पीड़ित परिवार मर जाते है चक्कर काट काट कर न्यायलयों में।
जज साहब छुट्टियों पर छुट्टी लेके मौज उड़ाते हैं लाख केस पेंडिंग में पड़े है फाइलों में ।।

उठाकर देखिए आंकड़े सुप्रीम कोर्ट में कितनी एससी एसटी ओबीसी की हिस्सेदारी है।
सच्चाई यही है देश की गांव शहर कॉलेज विश्व विद्यालय न्यायालय हर जगह जातिवाद की बीमारी है।।

बहुजन शायर- सुरेश मेहरा, दौसा

« पिछली ख़बर हिंडौन के अंडन के पुरा में सैनी समाज का प्रतिभा सम्मान समारो... अगली ख़बर » निजी हॉस्पिटल के डॉक्टरों की लापरवाही के कारण प्रसव के बाद म...
Author
संपादक (Editor)

News Room

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Room) है। यहाँ हमारी संपादकीय टीम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, सरकारी योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करती है।

मिशन की आवाज एक स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 1 जनवरी 2021 को भूपेन्द्र सिंह सोनवाल द्वारा की गई थी। हमारा उद्देश्य सत्य, सरोकार और हाशिए की आवाज़ को प्रमुखता देना तथा पाठकों तक विश्वसनीय, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

न्यूज़ रूम द्वारा प्रकाशित सामग्री संपादकीय समीक्षा, तथ्य-जांच (Fact-Checking) और पत्रकारिता के नैतिक मानकों के अनुरूप तैयार की जाती है। अधिक जानकारी के लिए पाठक हमारी Editorial Team, Fact Check Policy, Corrections Policy और Contact Us पेज देख सकते हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें