🕒 24 June 2026, Wednesday
उत्तर प्रदेश

वाराणसी : छात्राओं ने कपड़े बदले सीसीटीवी में हो गया कैद, मुकदमा दर्ज

द्वारा News Room 📅 15 Jul 2023 👁️ 55 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
वाराणसी : छात्राओं ने कपड़े बदले सीसीटीवी में हो गया कैद, मुकदमा दर्ज

Varanasi news: मामला थाना सिगरा के कैंट इलाके में स्थित जेपी गेस्ट हाउस का है, जहां पक्षिम बंगाल से निजी संस्था का एक ठहरा हुआ था, जेपी गेस्ट हाउस में छात्राओं के कमरे में सीसीटीवी कैमरा लगा होने के बाद हंगामा मचा और छात्राओं ने पुलिस को शिकायत की तो पुलिस ने जांच की तो पाया कि कैमरा चालू है और छात्राओं का कपड़ा बदलते हुए वीडियो कैद हो चुका है। पुलिस ने सीसीटीवी का डीबीआर कब्जे में ले लिया है। गेस्ट हाउस के मैनेजर समेत दो लोगों को हिरासत में लेकर जांच पड़ताल चल रही है। छात्राएं एक ग्रुप के साथ कोलकाता से काशी घूमने आई थीं। वाराणसी में कैंट रेलवे स्टेशन के सामने परेड कोठी में प्रदीप कुमार का जेपी गेस्ट हाउस है। गेस्ट हाउस की देखरेख मैनेजर राजेश कुमार करता है। इसी गेस्ट हाउस में डोरमेट्री बुक कराकर सभी रुके थे। रुकने के दौरान ही कमरे में सीसीटीवी कैमरा दिखा तो संस्था की मैनेजर ने रिसेप्शन पर पूछताछ की।
मैनेजर ने ठीक से जवाब नहीं दिया तो संस्था की मैनेजर ने पुलिस को सूचना दी। सिगरा थाने के रोडवेज चौकी प्रभारी आदित्य सिंह गेस्ट हाउस पहुंचे। सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर निकलवाकर थाने ले गये। जांच में शिकायत सही पाए जाने पर मुकदमा दर्ज कर दो को लोगों को हिरासत में लिया है।

« पिछली ख़बर Uttar Pradesh News: घर में घुसकर छात्रा के साथ रेप, माता पित... अगली ख़बर » मुसलमानों को एक पत्नी के रहते दूसरी से शादी करने से बचना चाह...
Author
संपादक (Editor)

News Room

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Room) है। यहाँ हमारी संपादकीय टीम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, सरकारी योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करती है।

मिशन की आवाज एक स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 1 जनवरी 2021 को भूपेन्द्र सिंह सोनवाल द्वारा की गई थी। हमारा उद्देश्य सत्य, सरोकार और हाशिए की आवाज़ को प्रमुखता देना तथा पाठकों तक विश्वसनीय, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

न्यूज़ रूम द्वारा प्रकाशित सामग्री संपादकीय समीक्षा, तथ्य-जांच (Fact-Checking) और पत्रकारिता के नैतिक मानकों के अनुरूप तैयार की जाती है। अधिक जानकारी के लिए पाठक हमारी Editorial Team, Fact Check Policy, Corrections Policy और Contact Us पेज देख सकते हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें