🕒 18 June 2026, Thursday
राजस्थान

महवा-गाजीपुर रोड पर फायरिंग: जाटव समाज के युवा अध्यक्ष पर हमला

महवा और गाजीपुर के बीच देर रात जाटव समाज के युवा अध्यक्ष हरिओम ठेकेदार पर अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग कर जानलेवा हमला किया। घटना में हरिओम और उनके चाचा बाल-बाल बच गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
द्वारा News Room 📅 22 Apr 2026 👁️ 183 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
महवा-गाजीपुर रोड पर फायरिंग: जाटव समाज के युवा अध्यक्ष पर हमला

दौसा जिले के महवा क्षेत्र में सोमवार देर रात उस समय सनसनी फैल गई, जब जिला जाटव समाज सुधार समिति के 360 गांव के युवा अध्यक्ष हरिओम ठेकेदार पर अज्ञात बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। महवा और गाजीपुर के बीच सुनसान सड़क पर बदमाशों ने उनकी गाड़ी पर फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि इस हमले में हरिओम और उनके चाचा बाल-बाल बच गए।

घटना का पूरा विवरण

पीड़ित हरिओम ठेकेदार, निवासी जाटव बस्ती हिंडौन सिटी, ने महवा थाने में दी गई रिपोर्ट में बताया कि 20 अप्रैल 2026 की रात वह अपने चाचा साहिल पुत्र अमर सिंह जाटव के साथ झाड़ीसापुरा गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम खत्म होने के बाद दोनों रात करीब 11:30 बजे अपनी गाड़ी (ग्रांड विटारा RJ 34 CA 7963) से वापस हिंडौन सिटी के लिए रवाना हुए।

रास्ते में गाजीपुर मोड़ से आगे उन्होंने खटाना सीएनजी पंप, हिंडौन रोड महवा पर गाड़ी में सीएनजी भरवाने की कोशिश की, लेकिन वहां गैस उपलब्ध नहीं थी। इसके बाद वे वापस अपने घर की ओर लौट रहे थे।

सुनसान सड़क पर हुई फायरिंग

हरिओम ने बताया कि रात करीब 11:55 बजे, टोल प्लाजा से पहले और एक पेट्रोल पंप से करीब डेढ़ किलोमीटर आगे, सुनसान सड़क पर खड़े दो अज्ञात युवकों ने उनकी गाड़ी को निशाना बनाकर फायर कर दिया। गोली कंडक्टर साइड के शीशे को तोड़ते हुए अंदर घुसी और ड्राइवर साइड के दूसरे शीशे को तोड़ते हुए बाहर निकल गई।

इस अचानक हुए हमले से दोनों घबरा गए, लेकिन उन्होंने हिम्मत दिखाते हुए तेजी से गाड़ी भगाई और टोल प्लाजा तक पहुंचकर अपनी जान बचाई। बदमाश फायरिंग के बाद खेतों की ओर भागते हुए नजर आए।

पुलिस को दी सूचना, एफआईआर दर्ज

घटना के तुरंत बाद हरिओम ने दौसा कंट्रोल रूम को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए महवा थाने में अज्ञात हमलावरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस आसपास के इलाकों में जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।

क्षेत्र में दहशत का माहौल

इस घटना के बाद महवा और आसपास के क्षेत्रों में दहशत का माहौल है। सामाजिक संगठनों ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

कड़ी कार्रवाई की मांग

पीड़ित हरिओम ठेकेदार ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए और सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके।

« पिछली ख़बर PM Kisan 23rd Installment: 22वीं किस्त के बाद अब 23वीं का इं... अगली ख़बर » घोड़े से उतारकर दलित दिव्यांग दूल्हे की पिटाई, हटा के बिजोरी...
Author
संपादक (Editor)

News Room

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Room) है। यहाँ हमारी संपादकीय टीम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, सरकारी योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करती है।

मिशन की आवाज एक स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 1 जनवरी 2021 को भूपेन्द्र सिंह सोनवाल द्वारा की गई थी। हमारा उद्देश्य सत्य, सरोकार और हाशिए की आवाज़ को प्रमुखता देना तथा पाठकों तक विश्वसनीय, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

न्यूज़ रूम द्वारा प्रकाशित सामग्री संपादकीय समीक्षा, तथ्य-जांच (Fact-Checking) और पत्रकारिता के नैतिक मानकों के अनुरूप तैयार की जाती है। अधिक जानकारी के लिए पाठक हमारी Editorial Team, Fact Check Policy, Corrections Policy और Contact Us पेज देख सकते हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें