🕒 28 June 2026, Sunday
देश

आज तक की एंकर और पत्रकार रही चित्रा त्रिपाठी ने ज्वाइन किया एबीपी न्यूज़

द्वारा News Room 📅 15 Jul 2023 👁️ 55 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
आज तक की एंकर और पत्रकार रही चित्रा त्रिपाठी ने ज्वाइन किया एबीपी न्यूज़

Chitra Tripathi : आज चित्रा त्रिपाठी को कौन नहीं जानता, शायद ही कोई होगा जो नहीं जानता होगा । 16 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत चित्रा त्रिपाठी को आज टीवी और सोशल मीडिया चलाने वाला जानता है । टीवी जगत की जानी मानी पत्रकार और एंकर चित्रा त्रिपाठी ने आज तक चैनल को छोड़ दिया है और एबीपी न्यूज़ ज्वाइन कर लिया है। आज तक पर चित्रा त्रिपाठी पौने चार साल रही और अपनी पत्रकारिता का कमाल दिखाया। जानी मानी एंकर च‍ित्रा त्र‍िपाठी देश के सबसे लोकप्र‍िय टीवी न्यूज़ चैनल आजतक पर शाम 5 बजे 'दंगल' और शाम 7 बजे 'शंखनाद' शो होस्ट करती थी। चित्र त्र‍िपाठी चुनावों के दौरान ग्राउंड ज़ीरो से किया जाने वाला शो 'बुलेट रिपोर्टर' लेकर आती थी, जनता के मूड और असल जमीनी मुद्दों पर आधारित यह पॉलिटिकल प्रोग्राम दर्शकों के बीच बेहद लोकप्र‍िय था।
आज तक छोड़ने के बाद वह दुबारा से एबीपी न्यूज़ ज्वाइन कर लिया है और पहली रिपोर्टिंग सैफई से मुलायम सिंह यादव की शव यात्रा की है । आपको बतादे की आज तक से पहले चित्रा त्रिपाठी एबीपी न्यूज में ही काम करती थी । जो दर्शक पहले उनको आज तक देखते थे वह उनको एबीपी न्यूज़ पर देख पाएंगे ।

https://twitter.com/chitraaum/status/1579664399081811968?ref_src=twsrc%5Etfw

16 बर्ष से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय चित्रा त्रिपाठी

चित्रा द्वारा कश्मीर पर की गई रिपोर्टिंग के लिए साल 2015 में पत्रकारिता के प्रसिद्ध रामनाथ गोयनका अवॉर्ड से भी नवाज़ा जा चुका था, पत्रकारिता में तकरीबन 16 साल से सक्र‍िय च‍ित्रा ने साल 2005 में गोरखपुर दूरदर्शन से अपना करियर शुरू किया था। च‍ित्रा ने ईटीवी हैदराबाद के अलावा कई नेशनल टीवी चैनलों में काम किया है और अपनी काब‍िल‍ियत का लोहा मनवाया है।

« पिछली ख़बर Chitra Tripathi : आज तक की एंकर चित्रा त्रिपाठी ने छोड़ा आज ... अगली ख़बर » Indian Navy: नेवी का मिग-29K विमान गोवा में क्रैश, सूत्रो क...
Author
संपादक (Editor)

News Room

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Room) है। यहाँ हमारी संपादकीय टीम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, सरकारी योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करती है।

मिशन की आवाज एक स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 1 जनवरी 2021 को भूपेन्द्र सिंह सोनवाल द्वारा की गई थी। हमारा उद्देश्य सत्य, सरोकार और हाशिए की आवाज़ को प्रमुखता देना तथा पाठकों तक विश्वसनीय, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

न्यूज़ रूम द्वारा प्रकाशित सामग्री संपादकीय समीक्षा, तथ्य-जांच (Fact-Checking) और पत्रकारिता के नैतिक मानकों के अनुरूप तैयार की जाती है। अधिक जानकारी के लिए पाठक हमारी Editorial Team, Fact Check Policy, Corrections Policy और Contact Us पेज देख सकते हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें