🕒 27 June 2026, Saturday
मध्य प्रदेश

आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय जबलपुर ने घोषित किया परीक्षा परिणाम, आयुर्वेद कॉलेज की 2 छात्राएं टॉप 10 में शामिल

द्वारा धीरज कुमार अहिरवाल 📅 15 Jul 2023 👁️ 126 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय जबलपुर ने घोषित किया परीक्षा परिणाम, आयुर्वेद कॉलेज की 2 छात्राएं टॉप 10 में शामिल

बुरहानपुर, जबलपुर: पं. शिवनाथ शास्त्री शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय बुरहानपुर में अध्ययनरत छात्रों की प्रथम वर्ष की परीक्षा म.प्र. आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय द्वारा संचालित की गई थी। जिसका परीक्षा परीणाम दिनांक 7 दिसम्बर, 2022 को प्रकाशित किया गया है। जिसमंे शासकीय स्वशासी आयुर्वेद महाविद्यालय की छात्रा कु. पलक पौंडरिक ने विश्वविद्यालय रैंक में 6 वां स्थान एवं कु. अवनी पंचोतीया ने 9वां स्थान प्राप्त किया है। म.प्र. आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय के अधीन निजी आयुर्वेद कॉलेज के साथ-साथ सात शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय संचालित है। उपरोक्त सात कॉलेज में से शासकीय आयुर्वेद कॉलेज भोपाल से 1 एवं शासकीय आयुर्वेद कॉलेज ग्वालियर से 1 छात्र टॉप 10 में शामिल है। जबकी शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय बुरहानपुर की 2 छात्राओं ने टॉप 10 की सूची में स्थान प्राप्त किया है।

महाविद्यालय की प्रधानाचार्य, डॉ. रश्मिरेखा मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह बुरहानपुर शहर एवं आयुर्वेद कॉलेज के लिये गौरव का विषय है एवं बड़ी उपलब्धि है। यह प्रथम वर्ष में अध्यापन कराने वाले शिक्षकों के मार्गदर्शन के साथ छात्रों की कड़ी मेहनत एवं उनके माता-पिता के आर्शीवाद के परिणाम स्वरूप संभव हुआ है। महाविद्यालय प्रधानाचार्य एवं अन्य शिक्षकों ने परीक्षा उत्तीर्ण करने पर समस्त छात्र-छात्राओं को बधाई दी एवं आगे भी इसी मेहनत के साथ अध्ययन करने हेतु प्रोत्साहित किया।

« पिछली ख़बर जयंत मलैया के अमृत महोत्सव कार्यक्रम में देश प्रदेश के बड़े ... अगली ख़बर » विभिन्न राजनीतिक दलों के लोगों ने एडवोकेट प्रमोद नायक के नेत...
Author
संपादक (Editor)

धीरज कुमार अहिरवाल

Dheeraj Kumar Ahirwal Is A Journalist And Madhya Pradesh State Head Of Mission Ki Awaaz.

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें