🕒 28 June 2026, Sunday
देश

पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 121वीं जयंती मनाई, देश की तरक्की एवं खुशियाली का रास्ता खेत खलिहान में होकर गुजरता है - चौधरी चरण सिंह

द्वारा News Room 📅 24 Dec 2023 👁️ 133 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 121वीं जयंती मनाई, देश की तरक्की एवं खुशियाली का रास्ता खेत खलिहान में होकर गुजरता है - चौधरी चरण सिंह

भरतपुर: पूर्व प्रधानमंत्री एवं किसान मजदूरों के मसीहा चौधरी चरण सिंह की 121वीं जन्म जयंती काली की बग़ीची भरतपुर पर राष्ट्रीय लोकदल व भूरीसिंह व्यायामशाला के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। पधारे हुए सभी लोगों ने चौधरी चरण सिंह की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर नमन किया जिसमे मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय लोकदल से भरतपुर विधायक व पूर्व तकनीकी शिक्षा एवं आयुर्वेद राज्य मंत्री डॉ सुभाष गर्ग मौजूद रहकर श्रद्धांजलि अर्पित की एवं उनके द्वारा किसानों, मजदूरों के साथ देश हित में किए गए लोक कल्याणकारी कार्यों एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला गया डॉ सुभाष गर्ग ने कहा आज चौधरी चरण सिंह की जयंती किसान दिवस के रूप में जानी जाती है चौधरी चरण सिंह ने कहा कि देश की तरक्की एवं खुशयाली का रास्ता खेत और खलिहान में होकर गुजरता है।

कार्यक्रम में सैकडों की संख्या में लोग पूर्व प्रधानमंत्री एवं किसान मजदूरों के मसीहा चौधरी चरण सिंह के जयंती समारोह में शामिल हुऐ इस अवसर पर संतोष फ़ौजदार आरएलडी भरतपुर से ज़िला अध्यक्ष, दयाचंद पचौरी, दीनदयाल जाटव अध्यक्ष शहर व सेवर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भरतपुर, राजाराम भूतोली, श्याम सुन्दर बर्मन, चुन्नी कप्तान, जगदीश बंजी, जगवीर सिंह, सीता राम गुप्ता, रामेश्वर सैनी, निर्भय सिंह, बाबू सिंह, मोहन सिंह, सतीश सोगारवाल, ओमवीर सिंह, नदीम मलिक, योगेश गर्ग एवं कई आरएलडी और कॉन्ग्रेस पार्टी के पदाधिकारी, समर्थक,कार्यकर्ता मौजूद रहे।

« पिछली ख़बर करौली : बाटड़ा में बोलरो की टक्कर से बच्चे की मौके पर हुई मौ... अगली ख़बर » Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा...
Author
संपादक (Editor)

News Room

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Room) है। यहाँ हमारी संपादकीय टीम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, सरकारी योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करती है।

मिशन की आवाज एक स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 1 जनवरी 2021 को भूपेन्द्र सिंह सोनवाल द्वारा की गई थी। हमारा उद्देश्य सत्य, सरोकार और हाशिए की आवाज़ को प्रमुखता देना तथा पाठकों तक विश्वसनीय, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

न्यूज़ रूम द्वारा प्रकाशित सामग्री संपादकीय समीक्षा, तथ्य-जांच (Fact-Checking) और पत्रकारिता के नैतिक मानकों के अनुरूप तैयार की जाती है। अधिक जानकारी के लिए पाठक हमारी Editorial Team, Fact Check Policy, Corrections Policy और Contact Us पेज देख सकते हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें