🕒 15 June 2026, Monday
राजस्थान

नाथ समाज की सूरौठ तहसील कार्यकारिणी के निर्विरोध चुनाव संपन्न, जगदीश योगी बने अध्यक्ष

द्वारा News Room 📅 01 Aug 2024 👁️ 64 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
नाथ समाज की सूरौठ तहसील कार्यकारिणी के निर्विरोध चुनाव संपन्न, जगदीश योगी बने अध्यक्ष

Karauli: राजस्थान नाथ समाज की बैठक गांव ढिंढोरा में आयोजित की गई। बैठक में नाथ समाज की सूरौठ तहसील कार्यकारिणी के निर्विरोध चुनाव कराए गए। इस अवसर पर जगदीश योगी ढिंढोरा को आम समिति से नाथ समाज का अध्यक्ष चुना गया। बैठक में तहसील क्षेत्र के सभी गांवों से नाथ समाज के प्रतिनिधि मौजूद रहे। राजस्थान नाथ समाज के युवा प्रदेश उपाध्यक्ष दरब सिंह योगी ने बताया कि सभी की सहमति से पूरन सूरौठ को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, ओम प्रकाश जटवाड़ा को उपाध्यक्ष, मिश्रीलाल फौजी रीझवास को सचिव, भूर सिंह खिजूरी को मीडिया प्रभारी, चंदन लाल ताहरपुर को उपसचिव, तस्वीर सिंह हुक्मी खेड़ा को कोषाध्यक्ष एवं सुगर सिंह ताहरपुर को संरक्षक सदस्य चुना गया। निर्विरोध चुनाव संपन्न होने के बाद नवनिर्वाचित तहसील अध्यक्ष जगदीश योगी एवं कार्यकारिणी पदाधिकारियों को राजस्थान नाथ समाज के युवा प्रदेश उपाध्यक्ष दरब सिंह योगी सूरौठ , करौली जिला अध्यक्ष राजेंद्र योगी एवं वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष अमरनाथ योगी ने प्रमाण पत्र भैट कर सम्मानित किया। बैठक में समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने एवं शिक्षा पर ध्यान देने के संबंध में चर्चा की गई।

बैठक में सूरौठ तहसील मुख्यालय पर नाथ समाज का छात्रावास बनाने के संबंध में भी विचार विमर्श किया गया। समाज के लोगों ने अंत्येष्टि6 स्थलों के लिए भूमि आवंटन करवाने की प्रशासन से मांग की। बैठक में नाथ समाज के लोगों ने गोरख धंधा शब्द के प्रयोग पर रोक लगाने की मांग की। बैठक में राधेश्याम, मुकेश ,भरती, सुगर, रघुनंदन, सोहनलाल, चन्दर ,जितेन्द्र , हंसा, दीपनाथ, प्यारेलाल सहित काफी संख्या में नाथ समाज के लोगों ने समाज सुधार के विभिन्न बिंदुओं पर परिचर्चा की।

« पिछली ख़बर बसपा ने दलित, आदिवासी, पिछड़े वर्ग के लोगों पर अत्याचार के ख... अगली ख़बर » सूरौठ में आंगनवाड़ी केंद्र पर गोद भराई कार्यक्रम आयोजित...
Author
संपादक (Editor)

News Room

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Room) है। यहाँ हमारी संपादकीय टीम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, सरकारी योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करती है।

मिशन की आवाज एक स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 1 जनवरी 2021 को भूपेन्द्र सिंह सोनवाल द्वारा की गई थी। हमारा उद्देश्य सत्य, सरोकार और हाशिए की आवाज़ को प्रमुखता देना तथा पाठकों तक विश्वसनीय, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

न्यूज़ रूम द्वारा प्रकाशित सामग्री संपादकीय समीक्षा, तथ्य-जांच (Fact-Checking) और पत्रकारिता के नैतिक मानकों के अनुरूप तैयार की जाती है। अधिक जानकारी के लिए पाठक हमारी Editorial Team, Fact Check Policy, Corrections Policy और Contact Us पेज देख सकते हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें