🕒 22 June 2026, Monday
राजस्थान

जिले मे शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए दिये निर्देशः- जिला मजिस्ट्रेट

द्वारा News Room 📅 25 Oct 2024 👁️ 65 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
जिले मे शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए दिये निर्देशः- जिला मजिस्ट्रेट

करौली: जिला मजिस्ट्रेट नीलाभ सक्सैना ने एक आदेश जारी कर बताया है कि जिले मे 31 अक्टूबर को दीपावली, 2 नवम्बर को गोर्वधन पूजा व 3 नवम्बर को भाईदूज का त्योहार मनाया जायेगा। इस दौरान आमजन के द्वारा विशेष कर बच्चों के द्वारा आतिशबाजी की जाती है जिसके कारण आगजनी की संभावना भी रहती है। उन्होंने बताया की त्योहार की आड़ में कुछ असामाजिक तत्व अशांति फैलाने एवं साम्प्रदायिक सद्भाव को ठेस पहुचाने की कोशिश कर सकते है, जिसके लिए जिले मे शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिला मजिस्ट्रेट ने निम्न आदेश दिये है, उन्होंने बताया कि कोई भी व्यक्ति किसी धार्मिक स्थल, कैरोसिन डिपो, पेट्रोल पंप, सिनेमा हॉल, बस स्टेण्ड, अस्पताल, गैस गोदाम, आदि सार्वजनिक स्थलों पर आतिशबाजी व पटाखों क प्रयोग नहीं करेगा, एनसीआर क्षेत्र को छोडते हुए सम्पूर्ण राजस्थान में केवल रात्रि 8 बजे से 10 बजे तक ग्रीन आतिशबाजी की अनुमति प्रदान की गई है।

जिले में स्थित आतिशबाजी, पटाखों की दुकान, बाजारों में प्रतिष्ठानों से 100 मीटर के दायरे में आतिशबाजी नही की जाए, सड़क पर आवागमन के समय किसी भी वाहन पर आतिशबाजी अथवा पटाखे आदि फेंकना पूर्णतया निषेध रहेगा। उन्होंने बताया कि यह आदेश 29 अक्टूबर से 4 नवम्बर तक प्रभावी रहेगा। उन्होंने इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देश भी जारी किये है। 

« पिछली ख़बर जयपुर । 25 लाख की चांदी और 20 लाख के सोने के जेवर लूटने वाले... अगली ख़बर » राइजिंग राजस्थान के अंतर्गत जिला स्तरीय इन्वेस्टर्स मीट का आ...
Author
संपादक (Editor)

News Room

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Room) है। यहाँ हमारी संपादकीय टीम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, सरकारी योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करती है।

मिशन की आवाज एक स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 1 जनवरी 2021 को भूपेन्द्र सिंह सोनवाल द्वारा की गई थी। हमारा उद्देश्य सत्य, सरोकार और हाशिए की आवाज़ को प्रमुखता देना तथा पाठकों तक विश्वसनीय, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

न्यूज़ रूम द्वारा प्रकाशित सामग्री संपादकीय समीक्षा, तथ्य-जांच (Fact-Checking) और पत्रकारिता के नैतिक मानकों के अनुरूप तैयार की जाती है। अधिक जानकारी के लिए पाठक हमारी Editorial Team, Fact Check Policy, Corrections Policy और Contact Us पेज देख सकते हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें