🕒 12 June 2026, Friday
राजस्थान

राइजिंग राजस्थान के अंतर्गत जिला स्तरीय इन्वेस्टर्स मीट का आयोजन

द्वारा News Room 📅 25 Oct 2024 👁️ 71 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
राइजिंग राजस्थान के अंतर्गत जिला स्तरीय इन्वेस्टर्स मीट का आयोजन

करौली: जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक गणेश शर्मा ने बताया की जिले में नवीन निवेश को प्रोत्साहन प्रदान कर स्थानीय स्तर पर ही उत्पादन, आयात, निर्यात तथा रोजगार का सृजन करने के लिए 25 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे से इन्वेस्टर्स मीट का आयोजन होटल करौली इन मासलपुर मोड करौली में जिला प्रशासन तथा उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के सौजन्य से किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि गृह, गोपालन, पशुपालन, डेयरी एवं मत्सय विभाग के मंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री जवाहर सिंह बेढम एवं विशिष्ट अतिथि प्रभारी सचिव आशुतोष पेडनेकर होंगे। मीट में लघु उद्योग भारती, जिला उद्योग संघ, रीको इन्डस्ट्रीयल समिति, उद्योग मण्डल के पदाधिकारी भी शिरकत करेंगे।

« पिछली ख़बर जिले मे शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए दिये निर... अगली ख़बर » फिट इंडिया फ्रीडम रन 5.0 स्वच्छता एवं स्वास्थ्य कार्यक्रम के...
Author
संपादक (Editor)

News Room

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Room) है। यहाँ हमारी संपादकीय टीम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, सरकारी योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करती है।

मिशन की आवाज एक स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 1 जनवरी 2021 को भूपेन्द्र सिंह सोनवाल द्वारा की गई थी। हमारा उद्देश्य सत्य, सरोकार और हाशिए की आवाज़ को प्रमुखता देना तथा पाठकों तक विश्वसनीय, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

न्यूज़ रूम द्वारा प्रकाशित सामग्री संपादकीय समीक्षा, तथ्य-जांच (Fact-Checking) और पत्रकारिता के नैतिक मानकों के अनुरूप तैयार की जाती है। अधिक जानकारी के लिए पाठक हमारी Editorial Team, Fact Check Policy, Corrections Policy और Contact Us पेज देख सकते हैं।

टिप्पणियाँ (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा हिन्दी समाचार और हर बड़ी खबर का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपना ईमेल डालें।

No Thanks / Skip