🕒 28 June 2026, Sunday
क्रिकेट

क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव और पत्नी देविशा ने साथ मनाया करवा चौथ

करवा चौथ 2025 पर सूर्यकुमार यादव और पत्नी देविशा शेट्टी ने खास अंदाज़ में त्योहार मनाया। देखिए इस खूबसूरत जोड़ी की दिल छू लेने वाली तस्वीरें।
द्वारा विजेन्द्र कुमार मीना 📅 11 Oct 2025 👁️ 74 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव और पत्नी देविशा ने साथ मनाया करवा चौथ

करवा चौथ के पावन अवसर पर भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज़ और टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव की पत्नी देविशा शेट्टी ने भी अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखा। पूरे दिन बिना अन्न-जल के उपवास करने के बाद उन्होंने रात को चांद के दर्शन कर व्रत खोला।

इस खास मौके पर देविशा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सूर्यकुमार यादव के साथ कुछ खूबसूरत तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें दोनों की जोड़ी बेहद प्यारी लग रही है। रेड थीम में तैयार इस कपल ने अपने आउटफिट से सभी का ध्यान खींचा — देविशा ने लाल रंग का ट्रेडिशनल सूट पहना, जबकि सूर्यकुमार भी लाल कुर्ते में काफी जंच रहे थे।

एक फोटो में छत पर सजी हुई करवा चौथ की थाली और चलनी भी नज़र आई, जिसमें पानी का लोटा भी रखा गया था। तस्वीरों में दोनों के चेहरे पर खुशी और प्यार साफ झलक रहा था।

करवा चौथ का यह खास दिन इस क्रिकेट कपल के लिए यादगार बन गया, और फैंस ने भी सोशल मीडिया पर इनकी जोड़ी को खूब प्यार दिया।

« पिछली ख़बर कायनात इम्तियाज़: पाकिस्तान की चमकती क्रिकेट सितारा और स्टाइ... अगली ख़बर » लंच ब्रेक तक भारत का दबदबा जारी, शुभमन गिल शतक के करीब...
Author
संपादक (Editor)

विजेन्द्र कुमार मीना

Sports Journalist

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें