🕒 19 June 2026, Friday
तकनीकी

Twitter Monetization UPDATE: ट्विटर से अब यूजर कर सकेंगे कमाई, लाइव हुआ फीचर

द्वारा News Room 📅 15 Jul 2023 👁️ 135 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
Twitter Monetization UPDATE: ट्विटर से अब यूजर कर सकेंगे कमाई, लाइव हुआ फीचर

Twitter Monetization: एलन मस्क ने Twitter के ऐसे यूजर्स को बड़ा तोहफा दिया है, अब ट्विटर यूजर कमाई भी कर सकेंगे । जो लंबे-लंबे ट्वीट करना चाहते हैं लेकिन 240 कैरेक्टर की सीमा होने के कारण नहीं कर पाते हैं। अब आप 10,000 कैरेक्टर में ट्वीट कर सकते हैं, हालांकि इसके लिए आपको पैसे देने होंगे, क्योंकि 10,000 कैरेक्टर में ट्वीट करने की सुविधा एलन मस्क ने सिर्फ Twitter ब्लू के सब्सक्राइबर्स को दी है। लंबे ट्वीट के टेक्स्ट को अब बोल्ड और इटैलिक फॉर्मेट में भी एडिट करने का ऑप्शन मिलेगा।

10 हजार कैरेक्टर में ट्वीट की सुविधा देने के साथ ही एलन मस्क ने क्रिएटर्स कंटेंट मोनेटाइजेशन फीचर को भी लॉन्च किया है। कंटेंट मोनेटाइजेशन के तहत 12 महीने तक सिर्फ क्रिएटर्स की कमाई होगी और उसके बाद एलन मस्क को कमाई में हिस्सेदारी देनी होगी। यूजर्स अपने कंटेंट के बदले अपने फॉलोअर्स से पैसे ले सकेंगे।

ट्विटर ने लिखा है :-

क्रिएटर अब जापान, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में ट्विटर पर सीधे साइन अप कर सकते हैं और कमाई कर सकते हैं। आज ही आवेदन करने के लिए सेटिंग में " मोनेटाईजेशन " पर टैप करें।

https://twitter.com/Twitter/status/1647684850223312896?t=msGVk8uZd3Iuhrm5WK77_g&s=19
Twitter Monetization Update

वर्तमान में क्रिएटर्स अपने कंटेंट के लिए 2.99 डॉलर यानी 244 रुपये, 4.99 डॉलर यानी 407 रुपये और 9.99 डॉलर यानी करीब 816 रुपये की मासिक कीमतों पर सब्सक्रिप्शन दे सकते हैं। ट्विटर के नियम के मुताबिक क्रिएटर्स की उम्र कम से कम 18 साल होनी चाहिए, उनके पास 10,000 एक्टिव फॉलोअर्स होने चाहिए और मोनेटाइजेशन के लिए पिछले 30 दिनों में कम से कम 25 बार ट्वीट करना होगा।
फिलहाल ट्विटर का मोनेटाइजेशन प्रोग्राम अमेरिका जापान ,कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के लिए लाइव हो गया है। भारत समेत अन्य देशों के लिए भी जल्द ही इसे जारी किया जाएगा।

« पिछली ख़बर हुक्मीखेडा से नाथ समाज महा संगम के लिए नाथ समाज के लोग जयपुर... अगली ख़बर » इंटर डिस्कॉम स्थानांतरण के लिए एक बार फिर मुख्यमंत्री को सौं...
Author
संपादक (Editor)

News Room

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Room) है। यहाँ हमारी संपादकीय टीम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, सरकारी योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करती है।

मिशन की आवाज एक स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 1 जनवरी 2021 को भूपेन्द्र सिंह सोनवाल द्वारा की गई थी। हमारा उद्देश्य सत्य, सरोकार और हाशिए की आवाज़ को प्रमुखता देना तथा पाठकों तक विश्वसनीय, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

न्यूज़ रूम द्वारा प्रकाशित सामग्री संपादकीय समीक्षा, तथ्य-जांच (Fact-Checking) और पत्रकारिता के नैतिक मानकों के अनुरूप तैयार की जाती है। अधिक जानकारी के लिए पाठक हमारी Editorial Team, Fact Check Policy, Corrections Policy और Contact Us पेज देख सकते हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें