🕒 03 June 2026, Wednesday
मध्य प्रदेश

शाला स्तर से किए गए व्ययों के भुगतान सबंधी नियमों का पालन नहीं किये जाने के आरोप में कलेक्टर ने कई कर्मचारियों को किया निलंबित

By News Room 📅 15 Jul 2023 👁️ 147 Views ⏱️ 1 Min Read
शाला स्तर से किए गए व्ययों के भुगतान सबंधी नियमों का पालन नहीं किये जाने के आरोप में कलेक्टर ने कई कर्मचारियों को किया निलंबित

05 शाला प्रभारी, 01 प्रधानाध्यापक एवं 01 बीएसी को तत्काल प्रभाव से किया निलंबित

दमोह: जांच समिति विकासखण्ड तेंदूखेड़ा द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन के आधार पर सामग्री क्रय प्रक्रिया में भण्डार क्रय एवं वित्तीय मैन्यूअल का पालन नहीं किए जाने का प्रथम दृष्टया दोषी पाते हुए कलेक्टर सह जिला मिशन संचालक मयंक अग्रवाल ने 05 शाला प्रभारी, 01 प्रधानाध्यापक एवं 01 बीएसी यथा शाला प्रभारी एकीकृत माध्यमिक शाला कुलुवा बैजनाथ अहिरवार, शालाप्रभारी प्राथमिक शाला-सुनवाही विजय सिंह ठाकुर, शालाप्रभारी प्राथमिक शाला-बुढै़ला लालसिंह यादव, शाला प्रभारी प्राथमिक शाला-गुंहची अर्जुन सिंह ठाकुर, प्रधानाध्यापक शास. प्राथमिक शाला-तेजगढ़ देवीसिंह ठाकुर, शाला प्रभारी शासकीय माध्यमिक शाला-दसोंदी माल प्रशांत निगम एवं बी.ए.सी. जनपद शिक्षा केंद्र-तेंदूखेड़ा वीरन लाल सोनी को निलम्बित कर दिया गया है।

ज्ञातव्य हैं समग्र शिक्षा योजना अंतर्गत राशि जारी करने की प्रक्रिया में राज्य शिक्षा केंद्र स्तर से परिवर्तन किया गया हैं, परिवर्तित वित्तीय व्यवस्था के अनुसार शासकीय शालाओं के बैंक खातों में शेष राशि को राज्य शिक्षा केंद्र के एस.एन.ए. अकाउंट में वापिस करने, विभिन्न एजेंसियों के जीरो बैलेश के खाते खोले जाने तथा एजेंसियों के समस्त प्रकार के बैंक खातों को पी.एफ.एम.एस. पोर्टल पर दर्ज करते हुए पी.एफ.एम.एस. पोर्टल के माध्यम से ही व्यय किए जाने के निर्देश प्रसारित किए गए थे। इस हेतु शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं तथा बी.आर.सी.सी. कार्यालय के कार्यालयीन व्ययन हेतु जनपद शिक्षा केंद्रों में कार्यरत बी.आर.सी.सी. की व्यय सीमा 02 करोड़ रूपये निर्धारित की गयी थी।

जिला परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा केन्द्र ने बताया निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला स्तर से विभिन्न मदों (यथा-स्कूल कम्पोजिट ग्रांट, स्पोर्ट्स ग्रांट, स्कूल सेफ्टी ग्रांट, एस.एम.सी.की ट्रेनिंग, मीडिया एक्टीविटी, सेल्फ डिफेंस, सी.सी.ई.एक्टीविटी, प्रतिभा पर्व मूल्यांकन, शाला निधि एक्सपेण्डीचर, एडीशनल स्कूल रूम, स्कूल बिल्डिंग, मेजर रिपेयरिंग, हेण्डवाश यूनिट, टॉयलेट, विद्युत, अन्य सिविल वर्क एवं एस.एम.सी.स्तर के अन्य व्यय) में राशि व्यय करना थी।

« Previous Article करौली जिले के सायपुर निवासी कृष्ण चतुर्वेदी होंगे नोएडा में ... Next Article » आएगा हनुमान, बदलेगा राजस्थान, युवक ने शादी के कार्ड पर छपवाई...
Author

News Room

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Room) है। यहाँ हमारी संपादकीय टीम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, सरकारी योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करती है।

मिशन की आवाज एक स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 1 जनवरी 2021 को भूपेन्द्र सिंह सोनवाल द्वारा की गई थी। हमारा उद्देश्य सत्य, सरोकार और हाशिए की आवाज़ को प्रमुखता देना तथा पाठकों तक विश्वसनीय, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

न्यूज़ रूम द्वारा प्रकाशित सामग्री संपादकीय समीक्षा, तथ्य-जांच (Fact-Checking) और पत्रकारिता के नैतिक मानकों के अनुरूप तैयार की जाती है। अधिक जानकारी के लिए पाठक हमारी Editorial Team, Fact Check Policy, Corrections Policy और Contact Us पेज देख सकते हैं।

Comments (0)

Leave a Reply

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा हिन्दी समाचार और हर बड़ी खबर का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपना ईमेल डालें।

No Thanks / Skip