🕒 14 June 2026, Sunday
राजस्थान

करौली दौरे पर आईजी का सख्त संदेश: अपराध नियंत्रण तेज करें, लंबित मामलों का जल्द करें निपटारा

करौली जिले के दौरे पर पहुंचीं आईजी क्राइम ने पुलिस अधिकारियों को अपराध नियंत्रण मजबूत करने और लंबित मामलों को तेजी से निपटाने के निर्देश दिए। उन्होंने बेहतर पुलिसिंग और आमजन को त्वरित राहत देने पर जोर दिया।
द्वारा News Room 📅 23 Apr 2026 👁️ 38 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
करौली दौरे पर आईजी का सख्त संदेश: अपराध नियंत्रण तेज करें, लंबित मामलों का जल्द करें निपटारा

करौली जिले के दो दिवसीय दौरे पर आईजी क्राइम परम ज्योति ने पुलिस अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जिले में अपराध नियंत्रण को और मजबूत किया जाए और लंबित मामलों का जल्द से जल्द निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

करौली पहुंचने के बाद आईजी सबसे पहले पुलिस लाइन पहुंचीं, जहां उन्हें जवानों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद उन्होंने पुलिस परेड का निरीक्षण किया और नाकाबंदी के दौरान की जाने वाली कार्रवाई का डेमो भी देखा। उन्होंने पुलिसकर्मियों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इसके बाद आईजी ने एसपी कार्यालय में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान जिले के एसपी, एएसपी, डीएसपी और थाना प्रभारियों ने भाग लिया। बैठक में अपराध की स्थिति की समीक्षा की गई और लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने के निर्देश दिए गए।

आईजी ने विशेष रूप से करौली सदर थाना में वाहनों से जुड़े लंबित मामलों को जल्द खत्म करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जिले में पुलिस अच्छा काम कर रही है, लेकिन अपराध नियंत्रण को और अधिक प्रभावी बनाने की जरूरत है।

बैठक के दौरान पुराने मामलों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। आईजी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आम नागरिकों को समय पर न्याय और राहत मिलनी चाहिए, इसके लिए हर स्तर पर सक्रियता जरूरी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में जिले की कानून-व्यवस्था और बेहतर होगी।

« पिछली ख़बर करौली में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो युवक अवैध पिस्टल के साथ... अगली ख़बर » मासलपुर में सरसों की तूड़ी में भीषण आग, बीड़ी की चिंगारी से ...
Author
संपादक (Editor)

News Room

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Room) है। यहाँ हमारी संपादकीय टीम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, सरकारी योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करती है।

मिशन की आवाज एक स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 1 जनवरी 2021 को भूपेन्द्र सिंह सोनवाल द्वारा की गई थी। हमारा उद्देश्य सत्य, सरोकार और हाशिए की आवाज़ को प्रमुखता देना तथा पाठकों तक विश्वसनीय, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

न्यूज़ रूम द्वारा प्रकाशित सामग्री संपादकीय समीक्षा, तथ्य-जांच (Fact-Checking) और पत्रकारिता के नैतिक मानकों के अनुरूप तैयार की जाती है। अधिक जानकारी के लिए पाठक हमारी Editorial Team, Fact Check Policy, Corrections Policy और Contact Us पेज देख सकते हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें