🕒 15 June 2026, Monday
राजस्थान

राजस्थान दौरे पर आ रहे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष: 27 अप्रैल को जयपुर और टोंक में शक्ति प्रदर्शन; 7 जिला कार्यालयों का करेंगे उद्घाटन

बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का 27 अप्रैल को राजस्थान दौरा। टोंक में 7 जिला कार्यालयों का उद्घाटन और जयपुर में कोर कमेटी की बैठक। जानें पूरा कार्यक्रम और भव्य स्वागत की तैयारी।
द्वारा News Room 📅 24 Apr 2026 👁️ 130 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
राजस्थान दौरे पर आ रहे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष: 27 अप्रैल को जयपुर और टोंक में शक्ति प्रदर्शन; 7 जिला कार्यालयों का करेंगे उद्घाटन

जयपुर: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आगामी 27 अप्रैल को अपने पहले राजस्थान दौरे पर आ रहे हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद उनका यह पहला दौरा बेहद खास माना जा रहा है, जिसमें वे बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से लेकर प्रदेश की टॉप लीडरशिप के साथ सीधा संवाद करेंगे। इस दौरान वे सरकार और संगठन के कामकाज की समीक्षा भी करेंगे।

टोंक से होगा मिशन का आगाज प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार, राष्ट्रीय अध्यक्ष 27 अप्रैल को सुबह दिल्ली से जयपुर पहुंचेंगे और वहां से सीधे हेलिकॉप्टर द्वारा टोंक के लिए रवाना होंगे। टोंक में वे बीजेपी के 7 नए निर्मित जिला कार्यालयों (टोंक, बूंदी, प्रतापगढ़, बाड़मेर, चूरू, डूंगरपुर और पाली) का उद्घाटन करेंगे। साथ ही, जालोर कार्यालय का शिलान्यास भी किया जाएगा।

बूथ कार्यकर्ताओं को देंगे जीत का मंत्र टोंक में आयोजित होने वाले 'बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन' में राष्ट्रीय अध्यक्ष अपना पहला संबोधन देंगे। बीजेपी की सबसे अहम इकाई 'बूथ' को मजबूती देने के लिए इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण सभी जिला कार्यालयों पर किया जाएगा। इस दौरान सीएम भजनलाल शर्मा और प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ भी उनके साथ मौजूद रहेंगे।

जयपुर में भव्य स्वागत और कोर कमेटी की बैठक टोंक के बाद नितिन नबीन जयपुर पहुंचेंगे। एयरपोर्ट से लेकर बीजेपी मुख्यालय तक 12 किलोमीटर के सफर में 11 भव्य स्वागत मंच बनाए गए हैं।

  • महिला बैंड और बाइक रैली: राजमहल चौराहे पर महिला मोर्चा उनका स्वागत 'महिला बैंड' के साथ करेगा, वहीं युवा मोर्चा की टीम बाइक रैली निकालकर उन्हें एस्कॉर्ट करेगी।

  • संगठनात्मक बैठक: जयपुर बीजेपी कार्यालय में वे पदाधिकारियों, मोर्चा अध्यक्षों और कोर कमेटी के साथ बैठक करेंगे। इसमें आगामी प्रशिक्षण अभियानों और प्रदेश के मौजूदा राजनीतिक हालातों पर विस्तृत चर्चा होगी।

« पिछली ख़बर राजस्थान में आसमानी आफत: श्रीगंगानगर बना देश का सबसे गर्म शह... अगली ख़बर » अमेरिका में चंद्रशेखर आजाद का वीडियो वायरल: लग्जरी कार ड्राइ...
🏷️ Tags:
#BJP Rajasthan News #Nitin Nabin Rajasthan Visit #CM Bhajan Lal Sharma #Madan Rathore BJP #Jaipur News Today #Rajasthan Politics #BJP District Office Inauguration.
Author
संपादक (Editor)

News Room

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Room) है। यहाँ हमारी संपादकीय टीम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, सरकारी योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करती है।

मिशन की आवाज एक स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 1 जनवरी 2021 को भूपेन्द्र सिंह सोनवाल द्वारा की गई थी। हमारा उद्देश्य सत्य, सरोकार और हाशिए की आवाज़ को प्रमुखता देना तथा पाठकों तक विश्वसनीय, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

न्यूज़ रूम द्वारा प्रकाशित सामग्री संपादकीय समीक्षा, तथ्य-जांच (Fact-Checking) और पत्रकारिता के नैतिक मानकों के अनुरूप तैयार की जाती है। अधिक जानकारी के लिए पाठक हमारी Editorial Team, Fact Check Policy, Corrections Policy और Contact Us पेज देख सकते हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें