🕒 19 June 2026, Friday
कविता

बहुजन शायर की नई कविता " मेरिट "

द्वारा Bhupendra Singh Sonwal 📅 15 Jul 2023 👁️ 136 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
बहुजन शायर की नई कविता " मेरिट "

ये जो हमे मेरिट का ज्ञान पेलते है,
ये खुद सियासत की गोद में खेलते हैं।।
अगर मुकाबला करना है,
तो शुरुआत की लाइन एक रखो
अरे तुम्हारे तो कत्ल तक माफ़ हो जाते हैं,
हम जूठे मुकदमे झेलते हैं।।
कैसे तुमने रोहित वुमेला, पायल तड़वी,
रमेश मीणा को मारा सब याद है।
कब तक छुपाते रहोगे मेरिट वालो, इस देश में सबसे
बड़ी बीमारी भेदभाव असमानता जातिवाद है।
जब बात तथ्य तर्क पर हो,
तो मैदान छोड़ क्यों भगता है।
मेरिट वालो तुम्हे समानता हिस्सेदारी से,
इतना डर क्यों लगता है।।
सरकार मीडिया शासन प्रशासन सब इनका है,
ये सियासत से फायदा मोटा लेते है।
अरे हमारे मेहनत हिस्सेदारी के आरक्षण को दोष
देने वाले खुद 10% का सुदामा कोटा लेते है।।

लेखक - बहुजन शायर - सुरेश मेहरा

« पिछली ख़बर सूरौठ तहसील क्षेत्र के गांवों में पंहुची भाजपा की जन आक्रोश ... अगली ख़बर » भारत जोड़ो यात्रा को लेकर राहुल प्रियंका गांधी सेना कांग्रेस...
Author
संपादक (Editor)

Bhupendra Singh Sonwal

भूपेन्द्र सिंह सोनवाल एक प्रखर डिजिटल पत्रकार और भारतीय समाचार मीडिया कंपनी 'मिशन की आवाज' के संस्थापक हैं। वे मुख्य रूप से राजस्थान और देश के अन्य हिस्सों से सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, और नीतिगत मामलों पर तीखी और निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते हैं। आंकड़ों की तह तक जाना और जमीनी सच को बेबाकी से पेश करना उनकी विशेषता है। तथ्य-आधारित और स्वतंत्र पत्रकारिता के जरिए वे समाज के हर वर्ग तक सही सूचना पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें