🕒 14 June 2026, Sunday
शिक्षा

77 वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया

जयपुर। राजकीय प्राथमिक विद्यालय हाज्यावाला कल्याणपुरा सांगानेर, जयपुर में 77 वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अथिति विनोद टाटीवाल अध्यक्ष जेके फाउण्डेशन, विशिष्ट अथिति एडवोकेट ममता बैरवा, एडवोकेट सीता, पूर्व एस.एम.सी. अध्यक्ष हंसराज बैरवा, एस.एम.सी. अध्यक्ष ज्योति, श्योजीराम बेनीवाल रहे। अथितियों का संस्था प्रधान डॉ. सुमन विष्ट व उमा गुर्जर द्वारा संस्था का बैच लगाकर व मोमेन्टो भेंट कर स्वागत किया गया। मंच संचालन अंजती बुनकर ने किया। कार्यक्रम में नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा कहानीप्रद नाटक एवं नृत्य कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई गई। कार्यक्रम में भाग लेने वाले नन्हे मुन्ने बच्चों को कॉपी व पेन देकर सम्मानित किया गया।
द्वारा विमला टाटीवाल 📅 16 Aug 2023 👁️ 125 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
77 वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया

« पिछली ख़बर उपखंड स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम के साथ मनाया एवं ... अगली ख़बर » बहुजन समाज पार्टी की संकल्प यात्रा 17 व 18 अगस्त को हिंडौन व...
Author
संपादक (Editor)

विमला टाटीवाल

Journalist in Mission ki Awaaz

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें