🕒 04 June 2026, Thursday
अपराध

बारां में पुलिस थाना अटरू का हैड कानिस्टेबल एवं दलाल 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

By विनोद टाटीवाल 📅 09 Jun 2024 👁️ 196 Views ⏱️ 1 Min Read
बारां में पुलिस थाना अटरू का हैड कानिस्टेबल एवं दलाल 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

जयपुर, 08 जून, शनिवार। ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर ए.सी.बी. की स्पेशल यूनिट, कोटा इकाई द्वारा आज बारां में कार्यवाही करते हुये जितेन्द्र सिंह हैड कानिस्टेबल, पुलिस थाना अटरू, जिला बारां एवं उसके दलाल सुनील शर्मा उर्फ बिट्टू निवासी अटरू (प्राईवेट व्यक्ति) को परिवादी से 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि ए.सी.बी. की स्पेशल यूनिट, कोटा इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि उसके भाई के विरूद्ध दर्ज प्रकरण में पुलिस रिमांड नहीं लेने और न्यायालय में जल्दी चालान पेश करने की एवज में आरोपी जितेन्द्र सिंह हैड कानिस्टेबल, पुलिस थाना अटरू, जिला बारां द्वारा उसके दलाल सुनील शर्मा उर्फ बिट्टू निवासी अटरू (प्राईवेट व्यक्ति) के माध्यम से 10 हजार रुपये रिश्वत राशि की मांग कर परेशान किया जा रहा है।

जिस पर एसीबी कोटा के उप महानिरीक्षक पुलिस कल्याणमल मीणा के सुपरवीजन में एसीबी की स्पेशल यूनिट, कोटा इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकुल शर्मा के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन किया जाकर आज मय टीम के बारां में कार्यवाही करते हुए आरोपी जितेन्द्र सिंह हैड कानिस्टेबल, पुलिस थाना अटरू, जिला बारां एवं उसके दलाल सुनील शर्मा उर्फ बिट्टू निवासी अटरू (प्राईवेट व्यक्ति) को परिवादी से 10 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव के निर्देशन में आरोपियों से पूछताछ तथा कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने समस्त प्रदेशवासियों से अपील की है कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की हैल्पलाईन नं. 1064 एवं Whatsapp हैल्पलाईन नं. 94135-02834 पर 24x7 सम्पर्क कर भ्रष्टाचार के विरूद्ध अभियान में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। एसीबी आपके वैध कार्य को करवाने में पूरी मदद करेगी।

« Previous Article पेशाब कांड को RSS से जोड़ा, मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय ने नेहा... Next Article » मिलावटी मसालों पर सरकार सख्त- अनसेफ मसाले मिलने के बाद प्रदे...
Author

विनोद टाटीवाल

Journlist by Choice . @Missionkiawaaz Ex. @Dalittimes, @MediaManthan
Independent Journalist in Daily Hunt, Lallanpost, Youth ki Awaaz
State President of JK Foundation.
Contact No. - 8562884115

Comments (0)

Leave a Reply

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा हिन्दी समाचार और हर बड़ी खबर का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपना ईमेल डालें।

No Thanks / Skip