🕒 11 June 2026, Thursday
अपराध

नगर निगम जयपुर हैरिटेज का सफाई कर्मचारी 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

द्वारा विनोद टाटीवाल 📅 24 Jul 2024 👁️ 279 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
नगर निगम जयपुर हैरिटेज का सफाई कर्मचारी 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

जयपुर, 23 जुलाई, मंगलवार। ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट, जयपुर इकाई द्वारा आज कार्यवाही करते हुये फौजेन्द्र सिंह गुर्जर सफाई कर्मचारी-मीट चालान, नगर निगम हैरिटेज, जयपुर को परिवादी से 10 हजार रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि ए.सी.बी. की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट, जयपुर इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि उसके वाहन को ईदगाह के पास खड़ा करने एवं बिना रूकावट के कार्य करने देने की एवज में आरोपी फौजेन्द्र सिंह गुर्जर सफाई कर्मचारी-मीट चालान, नगर निगम हैरिटेज, जयपुर द्वारा 10 हजार रुपये रिश्वत राशि मांग कर परेशान किया जा रहा है।

 जिस पर एसीबी, जयपुर के उप महानिरीक्षक पुलिस रणधीर सिंह के सुपरवीजन में एसीबी स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट, जयपुर इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप सारस्वत के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन किया जाकर आज पुलिस निरीक्षक  रधुवीर शरण, सज्जन कुमार एवं उनकी टीम द्वारा ट्रेप कार्यवाही करते हुये आरोपी फौजेन्द्र सिंह गुर्जर सफाई कर्मचारी-मीट चालान, नगर निगम हैरिटेज, जयपुर को परिवादी से 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ एवं कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने समस्त प्रदेशवासियों से अपील की है कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की हैल्पलाईन नं. 1064 एवं Whatsapp हैल्पलाईन नं. 94135-02834 पर 24x7 सम्पर्क कर भ्रष्टाचार के विरूद्ध अभियान में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। एसीबी आपके वैध कार्य को करवाने में पूरी मदद करेगी।

« पिछली ख़बर आंखों पर पट्टी बांधकर ब्रह्मवाद की 11 वर्षीय मेघासिंह पढ़ दे... अगली ख़बर » शंकरलाल मेघवाल हत्याकांड को लेकर भीम आर्मी ने उपखंड अधिकारी ...
Author
संपादक (Editor)

विनोद टाटीवाल

Journlist by Choice . @Missionkiawaaz Ex. @Dalittimes, @MediaManthan
Independent Journalist in Daily Hunt, Lallanpost, Youth ki Awaaz
State President of JK Foundation.
Contact No. - 8562884115

टिप्पणियाँ (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा हिन्दी समाचार और हर बड़ी खबर का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपना ईमेल डालें।

No Thanks / Skip