🕒 13 June 2026, Saturday
मनोरंजन

क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज की सगाई की खबरें ! हकीकत क्या ?

क्रिकेटर रिंकू सिंह की उत्तर प्रदेश के मछली शहर लोकसभा क्षेत्र की सांसद प्रिया सरोज से सगाई की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल है। कुछ न्यूज वेबसाइट पर यह खबर अपलोड हुई की रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज की शादी हो गई है या होने वाली है ।
द्वारा Jitendra Meena 📅 18 Jan 2025 👁️ 147 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज की सगाई की खबरें ! हकीकत क्या ?

उत्तरप्रदेश ब्रेकिंग न्यूज । भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह की उत्तर प्रदेश के मछली शहर लोकसभा क्षेत्र की सांसद प्रिया सरोज से सगाई की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल है। कुछ न्यूज वेबसाइट पर यह खबर अपलोड हुई की रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज की शादी हो गई है या होने वाली है और यह रिंकू सिंह के लिए खुशखबरी है । मगर अब प्रिया सरोज के पिता और पूर्व सांसद तूफानी सरोज ने इस खबर का खंडन किया है। तूफानी सरोज की माने तो अभी कुछ भी तय नहीं है। दोनों परिवार इस रिश्ते के बारे में गंभीरता से सोच रहे हैं, लेकिन फिलहाल सगाई नहीं हुई है। 

कौन है प्रिया सरोज ? 

प्रिया सरोज का जन्म 23 नवंबर 1998 को प्रयागराज में हुआ था। प्रिया उत्तर प्रदेश से तीन बार सांसद और वर्तमान विधायक तूफानी सरोज की बेटी हैं। सरोज समाजवादी पार्टी की सदस्य हैं और भारतीय राजनीति में सबसे युवा नेताओं में से एक हैं । प्रिया सरोज ने मछली शहर से लोकसभा चुनाव जीता था और 25 साल की उम्र में सांसद बनी है । दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ चुकी सरोज सुप्रीम कोर्ट में वकील रही हैं ।

« पिछली ख़बर विश्व हिंदू परिषद् व बजरंग दल हिण्डौन प्रखंड की बैठक संपन्न,... अगली ख़बर » राज्य स्तरीय शारीरिक शिक्षक संघ के प्रांतीय अधिवेशन में शामि...
Author
संपादक (Editor)

Jitendra Meena

Jitendra Meena is a senior journalist and writer, he is also the Editor of Mission Ki Awaaz, Jitendra Meena was born on 07 August 1999 in village Gurdeh, located near tehsil Mandrayal of Karauli district of Rajasthan ( India ).

Contact Email : Jitendra@MissionKiAwaaz.in

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें