🕒 06 October 2026, Tuesday
News

60 दिनों में 55 शहरों की यात्रा, 7,000 किलोमीटर से अधिक सफर और मानसिक स्वास्थ्य पर 100 से ज्यादा संवाद

By admin 📅 22/08/2026 👁️ 10 Views ⏱️ 1 Min Read

जयपुर, 22 अगस्त 2026। मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और मानसिक बीमारी से जुड़े सामाजिक कलंक को तोड़ने के उद्देश्य से राष्ट्रीय अभियान “Beyond the Horizon: Breaking Stigma, One Mile at a Time” के तहत मोटरसाइकिल यात्रा कर रहीं सहर हाश्मी आज जयपुर में मीडिया से रूबरू होंगी। यह कार्यक्रम दोपहर 3 से 4 बजे तक विनोबा ज्ञान मंदिर, बी-190, यूनिवर्सिटी मार्ग, जयपुर में आयोजित किया जाएगा।

सहर हाश्मी इस अभियान के माध्यम से 60 दिनों में 55 शहरों की यात्रा, 7,000 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करने और मानसिक स्वास्थ्य को लेकर 100 से अधिक संवाद करने के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रही हैं। यात्रा के दौरान वे लोगों से मानसिक स्वास्थ्य, मानसिक बीमारी से जुड़े सामाजिक पूर्वाग्रह और उससे बाहर निकलने के रास्तों पर संवाद कर रही हैं।

सहर का यह अभियान केवल जागरूकता तक सीमित नहीं है, बल्कि उनके व्यक्तिगत जीवन के अनुभवों से भी जुड़ा हुआ है। उन्होंने अपने बचपन से प्रभावित मानसिक स्वास्थ्य को एक चुनौती के रूप में स्वीकार किया और अपने अनुभवों को सकारात्मक दिशा देते हुए जीवन को सार्थक बनाने की कोशिश की। उनका मानना है कि मानसिक बीमारी किसी व्यक्ति की पहचान नहीं होती और सही समझ, सहयोग तथा जागरूकता के माध्यम से इससे जूझ रहे लोगों को आगे बढ़ने का अवसर दिया जा सकता है।

सहर हाश्मी फैशन स्टाइलिस्ट, ब्यूटीशियन, आर्टिस्ट और मोटिवेशनल वक्ता के रूप में भी कार्य करती हैं। उनके अभियान का मुख्य संदेश है—“Breaking Stigma, One Mile at a Time”, यानी हर एक कदम के साथ मानसिक बीमारी को लेकर समाज में मौजूद कलंक और गलत धारणाओं को तोड़ना।

जयपुर में आयोजित मीडिया संवाद के दौरान सहर अपनी यात्रा के अनुभव साझा करेंगी और बताएंगी कि अलग-अलग शहरों में लोगों के साथ मानसिक स्वास्थ्य को लेकर हुए संवादों से उन्हें क्या सीख मिली। साथ ही, वे अपने व्यक्तिगत संघर्ष और उससे उबरने की यात्रा के बारे में भी बात करेंगी।

इस अवसर पर उनके साथ टीम के सदस्य नाट्य कलाकार एवं मोटरसाइकिलिस्ट सनी, फिल्ममेकर प्रीति प्रभा, महिलावादी कार्यकर्ता फरहत, समन्वयक अमित और सारथी राकेश भी मौजूद रहेंगे।

मानसिक स्वास्थ्य को लेकर समाज में खुलकर बातचीत को बढ़ावा देने और इससे जुड़े कलंक को कम करने के उद्देश्य से आयोजित इस मीडिया संवाद में पत्रकारों और मीडिया प्रतिनिधियों से शामिल होने की अपील की गई है।

Editor / Writer

admin

Professional writer and editor at Mission Ki Awaaz.

« Previous Article रामपुरा में CJP कार्यकर्ताओं पर हमले को लेकर PUCL ने… Next Article » Toxic मूवी हिंदी वर्जन Download in Hindi HD Film

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share