🕒 12 June 2026, Friday
राजस्थान

उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने किया करौली बस स्टैंड का औचक निरीक्षण

द्वारा MD Riyad Doptori 📅 26 Jun 2025 👁️ 71 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने किया करौली बस स्टैंड का औचक निरीक्षण

राजस्थान के उपमुख्यमंत्री प्रेम चंद बैरवा ने गुरुवार को करौली बस स्टैंड का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सफाई व्यवस्था, यात्रियों की सुविधाओं और स्टैंड की मूलभूत स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने यात्रियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं जानीं।

बैरवा ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि यात्रियों की सुविधा और बस स्टैंड की व्यवस्था में तात्कालिक सुधार हो। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रत्येक नागरिक को “सुविधा, सुरक्षा और सम्मान” देना चाहती है, और इसके लिए हर संभव प्रयास कर रही है।

निरीक्षण के दौरान यात्रियों ने करौली में रोडवेज डिपो शुरू करने, नए बस रूट शुरू करने और डिपो वर्कशॉप को चालू करने की मांग रखी। उपमुख्यमंत्री ने इन सभी बिंदुओं पर गंभीरता से कार्रवाई के निर्देश दिए।

उन्होंने मौके पर ही बस स्टैंड पर फैले कचरे को हटाने और नियमित सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

इस निरीक्षण में करौली विधायक दर्शन सिंह गुर्जर, भाजपा नेता प्रेम प्रकाश शर्मा, नगर परिषद सभापति प्रतिनिधि सुशील शर्मा, शहर मंडल अध्यक्ष आशुतोष तिवारी, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रहलाद सिंघल, योगेश शर्मा सहित कई जनप्रतिनिधि और विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

« पिछली ख़बर सांस्कृतिक रंग में रंगी दिल्ली: रूट केयर फाउंडेशन के 10वें स... अगली ख़बर » करौली सर्किट हाउस में एडीएम आवास पर सांप मिलने से हड़कंप, सि...
Author
संपादक (Editor)

MD Riyad Doptori

Riyad Hossain With over 05 years of experience in the field of journalism, Riyad Hossain heads the editorial operations of Mission Ki Awaaz as a Blogger. Lives from Bangladesh

टिप्पणियाँ (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा हिन्दी समाचार और हर बड़ी खबर का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपना ईमेल डालें।

No Thanks / Skip